सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया

रतलाम । लोगो को सायबर फ्राड से बचाव हेतु आज दिनांक 03.08.22 को पुलिस कंट्रोल रूम रतलाम पर सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें में पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिषेक तिवारी (भा.पु.से.) द्वारा एंव सायबर सेल के उप निरी0 श्रवणसिंह भॉटी , प्र.आर. मनमोहन शर्मा द्वारा आम लोगो को सायबर जागरूकता संबंधी आवश्यक जानकारी प्रदाय की गई जिसमें लोगो को बिजली के बील संबंधी एसएमएस, ओलेक्स से खरीदारी, अज्ञात नम्बर से आये विडीयों काल, अनजान लोगो की फ्रेन्ड रिक्वेस्ट, आर्मी के अधिकारी द्वारा ट्रांसफ़र होने से अपना सामान कम किमत पर बेचे जाने के विज्ञापन , चायनीस एप से लोन , गुगल सर्च इंजन से कस्टमर केयर नम्बर खोजे जाने , अनजान नम्बर से परिचित बन कर पैसो की मॉग करने व अनजान व्यक्ति के कहने पर एनी डेस्क, टीम व्हीवर एप डाउन लोड करवाये जाने , क्यू आर कोड भेज कर फ्राड करने आदि के संबंध में रखी जाने वाली सावधानी के संबंध में जानकारी प्रदाय की गई ।

Play sound