साहित्यकार राजेंद्र श्रोत्रिय की कृति ”मध्य प्रदेश के गुमनाम क्रांतिकारी” का विमोचन समारोह दिनांक 7 अगस्त को

जावरा (अभय सुराणा) । आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत जावरा के कवि एवं साहित्यकार राजेंद्र श्रोत्रिय की कृति ”मध्य प्रदेश के गुमनाम क्रांतिकारी” का विमोचन समारोह दिनांक 7 अगस्त को दोपहर 3:00 बजे B.L.M. पैलेस पर संपन्न होगा। पुस्तक में मध्यप्रदेश के गुमनाम क्रांतिकारियों पर कविता के साथ परिचय भी दिया गया है। पुस्तक में जावरा के शहीदों की भी जानकारी है। यह पुस्तक ऐतिहासिक होकर नगर के लिए गौरवमयी उपलब्धि है। कार्यक्रम में गुणावद के शहीद कन्हैयालाल जाट एवं मावता के शहीद लोकेश कुमावत के परिजन का अभिनंदन भी किया जावेगा। विमोचन समारोह विधायक डॉ. राजेंद्र पांडे, जिलाधीश नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, राष्ट्रीय कवि एवं साहित्यकार देवकृष्ण व्यास देवास, पुरातत्वविद इतिहासकार कैलाशचंद्र पांडे मंदसौर आतिथ्य प्रदान करेंगे।

Play sound