रतलाम । सिंधु सेना, श्री लाल साईं चलिहा समिति व श्री लाल साईं बहिराणा मंडली के संयुक्त तत्वाधान में श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर सिंधी समाज द्वारा 40 दिवसीय चालिहा महोत्सव के अन्तर्गत अनेको धार्मिक आयोजन किए जा रहे है। जिसके तहत आज रक्षाबंधन पर्व पर सिंधू सेना एवं श्री लाल सांई चलिहा महोत्सव समिति द्वारा भगवान श्री झूलेलाल जी को छप्पन भोग लगाया जाएगा एवं १५ अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर्व पर २५१ दीप एक साथ प्रज्जवलित किए जाएंगे । सिंधु सेना अध्यक्ष रमेश चोथयानी ने बताया कि साथ ही दिं. १८.०८.२०२२ को जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर कृष्ण जन्मोत्सव मनाया जाएगा । जिसमें कोटा (राजस्थान) के कलाकारों द्वारा नृत्य प्रस्तुती दी जाएगाी । वहीं विशेष रूप से कलाकार राधाकिशन द्वारा शिव-पावर्ती की वेशभूषा धारण कर प्रस्तुती देंगे।
उल्लेखनीय है कि श्री झूलेलाल मंदिर पर 40 दिवसीय आयोजन प्रथम बहिराणा पूजा पंजवानी परिवार व भगवान झूलेलाल जी के 26 वें वंशज ठकुर सांई मनीष लाल जी के कर कमलों से शुभारम्भ किया गया था ।
इन सभी कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु समाज के राम लालचंदानी, चंद्रप्रकाश आवतानी, सुमित कुकरेजा, चंदन मोन्थानी, हाशु कल्याणी, नरेन्द्र जी, महेश गिरधानी, अशोक हेमनानी, नीता ईसरानी, मीरा दीदी, हेमंत गणेशवाणी आदि ने समाजजनों से आग्रह है कि उक्त आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनावें ।