विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस पर भाजपा ने किया विस्थापित परिवारों का सम्मान

रतलाम 14 अगस्त 2022। भारतीय जनता पार्टी ने आजादी के अमृत महोत्सव में 14 अगस्त को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर विभाजन विभिषिका स्मृति दिवस मनाया। इस मौके पर शहर में निवासरत विस्थापित परिवारों का सम्मान किया गया। सांसद गुमानसिंह डामोर, जिलाध्यक्ष राजेंद्रसिंह लुनेरा, जिला महामंत्री निर्मल कटारिया ने विस्थापित परिवारजन का शॉल-श्रीफल भेंट कर सम्मान किया।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विष्णुदत्त शर्मा के आव्हान पर पार्टी पदाधिकारियों ने रतलाम के हाकीमवाड़ा क्षेत्र में निवासरत 13 परिवारों एवं मंगलसिटी में निवासरत दो परिवारों के घर जाकर सदस्यों का सम्मान किया। कार्यक्रम के प्रभारी जिला उपाध्यक्ष लालबहादुर पाटीदार, सहप्रभारी जिला मंत्री रतनलाल लाकड़, सहप्रभारी आशीष सोनी एवं तन्मय त्रिवेदी को इस अवसर पर विस्थापित परिवारों ने अपने संस्मरण सुनाए। सांसद श्री डामोर को विस्थापित परिवारजन ने क्षेत्र की समस्याओं एवं अपनी मांगों से अवगत कराते हुए निराकरण का आग्रह किया। इस दौरान राज्य कृषक आयोग के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, जिला मंत्री राजेंद्र पाटीदार, शांतिलाल पाटीदार, मंडल मंत्री कमलेश मुकाती सहित विस्थापित परिवार के सदस्य दर्शन शर्मा, जेठानंद भम्माणी, मदन खत्री, मदनलाल शर्मा, रवि खत्री, कमल गांधी, दिनेश गांधी, दीपक ओबेराय, हेमा ओबेराय एवं विजय खत्री आदि मौजूद रहे।