75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रतलाम पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित

रतलाम। 75 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिषेक तिवारी (भा0पु0से0) को माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान द्वारा राष्ट्रपति वीरता पदक से सम्मानित किया गया ।
पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिषेक तिवारी को यह पदक नक्सल प्रभावित जिले बालाघाट में पुलिस अधीक्षक रहते हुए नक्सलियों से मुठभेड़ की दो अलग-अलग घटनाओं में उत्कृष्ट वीरता का प्रदर्शन कर दायित्व निभाने के लिए दिया गया । 15 अगस्त स्वतंत्र दिवस के अवसर पर भोपाल में आयोजित समारोह में पुलिस अधीक्षक रतलाम श्री अभिषेक तिवारी को माननीय मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा वीरता पदक से सम्मानित किया गया ।

Play sound