
रतलाम। राष्ट्र की स्वाधीनता के अमृत महोत्सव के तहत रतलाम प्रेस क्लब में स्वतन्त्रता दिवस पर झंडावंदन किया गया। प्रेस क्लब पदाधिकारियों एवं सदस्यों की उपस्थिति में अध्यक्ष मुकेशपुरी गोस्वामी ने ध्वजारोहण किया।
इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने गगनभेदी नारो के साथ राष्ट्र की आराधना की। प्रेस क्लब सचिव यश शर्मा (बंटी) ने बताया ध्वजारोहण के बाद अपने संदेश में उपाध्यक्ष सुजीत उपाध्याय, हिमांशु जोशी, पूर्व अध्यक्ष राजेश जैन, सहसचिव रमेश सोनी ,वरिष्ठ पत्रकार रमेश टांक, अजयकांत शुक्ला, सुरेन्द्र छाजेड़ ने पत्रकारों द्वारा आजादी के आंदोलन में दिए योगदान एवं देश के क्रांतिकारियों एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद करते हुए नमन किया।
इस अवसर पर मुबारिक शैरानी,दिनेश दवे, हेमंत भट्ट अजीत मेहता, सौरभ कोठारी, भेरूलाल टांक, अदिति मिश्रा, चन्द्रशेखर सोलंकी, हरिवंश शर्मा , भुवनेश पडिंत, यशवंतसिंह राठौर , सिकन्दर पटेल, किशोर जोशी, सुनिल डागा, राजेश वासनवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन नीरज बरमेचा ने किया। आभार सचिव यश शर्मा (बंटी) ने माना।
झंडावंदन के बाद रतलाम प्रेस क्लब का पांरपरिक मिलन समारोह एवं स्नेहभोज का आयोजन देवश्री गार्डन सागोद रोड़ पर किया गया।