40 दिवसीय चालिहा महोत्सव में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा भव्य नृत्य प्रस्तुति का आयोजन

रतलाम । सिंधु सेना, श्री लाल साईं चालिहा समिति के नेतृत्व में पूजा चालीहा महोत्सव के अन्तर्गत श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर जन्माष्टमी की पूर्व संध्या को भव्य आयोजन किया गया । जिसमें वी.जे. आर्ट ग्रुप कोटा (राजस्थान) के कलाकारों द्वारा राधाकृष्ण, शिव-पार्वती, हनुमान जी, रामसीता, माँ कालिका, भगवान झूलेलाल की वेशभूषा धारण कर नृत्य एवं नाटक की भव्य प्रस्तुति दी गई । कार्यक्रम में कलाकारों का भगवान राधाकृष्ण, माँ कालिका का मर्हिषासुर मर्दिनी का इतना सजीव प्रस्तुतिकरण देख कर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। कार्यक्रम में समाजजनों ने बड़ीं संख्या में उपस्थित रहकर ननियाभिराम प्रस्तुतियों का आनंद लिया एवं इतनी उम्दा प्रस्तुति के लिए कलाकारों की दिल से सराहना की। रतलाम में सिंधी समाज के नेतृत्व में प्रथम बार इतना सुंदर, अच्छा एवं भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ।
सिंधु सेना नगर अध्यक्ष रमेश चोयथानी ने बताया कि सिंधी समाज द्वारा 40 दिवसीय चालिहा महोत्सव के अन्तर्गत हर्षोल्लास पूर्वक धार्मिक आयोजन किए जा रहे है।
आयोजन में बच्चे राधा-कृष्ण बनकर आए । बहराणे साहेब की सेवा अंकित हेमनानी परिवार, सिंधी समाज की महिला वी.सी. ग्रुप, प्रकाश खुशलानी, कंचन हंसिका भोपाल, हरिकुलवानी, वंश मोतियानी परिवार द्वारा कराई गई । इसके पश्चात लंगर प्रसादी वितरण की गई । वहीं मंदिर का भव्य श्रृंगार मनोहर पुजारी द्वारा किया गया । उक्त आयोजन का लाइव प्रसारण फेसबुक पर सौरभ मोदी द्वारा प्रसारित किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता अवतानी द्वारा किया गया । प्रसादी वितरण महेश गिरधानी, मधुर परिथानी, मोहित ललवानी, हरिश करनानी, सुनिल मोन्थानी, हेमंत गणेशवानी, अशोक हेमनानी, सतीश हेमनानी, रोहित बदलानी आदि द्वारा किया गया ।
इस मौके पर रामलाल चंदानी, चंद्रप्रकाश आवतानी, हाशु कल्याणी, नरेश मेधानी, चंदन मोतियानी, सुमित कुकरेजा सहित सैकड़ों की संख्या में समाज जन उपस्थित थे । कार्यक्रम के पश्चात आयोजक समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Play sound