रतलाम । हाथीखाना में हुई मारपीट के साथ लूट की घटना का पुलिस ने पर्दाफाश किया है । पुलिस ने उक्त मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 17.08.2022 को फरियादी सम्यक माण्डोत पिता वर्धमान माण्डोत निवासी नागरवास रतलाम ने रिपार्ट किया कि दिनांक 16.08.2022 को रात करीबन 10.00 बजे फरियादी तथा उसका दोस्त भव्य कटारिया दोनो भव्य कटारिया की स्कूटी ज्युपिटर से कालका माता मन्दिर से दर्शन करके अपने घर जा रहे थे कि रास्ते मे शासकीय कन्याशाला स्कूल के पास हाथीखाना आम रोड रतलाम पहुचे की भव्य कटारिया ने पेशाब करने के लिये स्कूटी रोकी तथा स्कूटी ज्यूपिटर रोड के किनारे चाबी लगी छोड कर दोनो पेशाब करने शासकीय कन्याशाला स्कूल के अन्दर पेशाब करने लगे तो उसी समय दो लडके आये जो स्कूटी से चाबी निकालकर स्कूल के अन्दर आये फिर फरियादी व उसका दोस्त भव्य पेशाब करके उनसे चाबी लेने के लिये उनके पिछे गये तो वह दोनो स्कूल के अन्दर की तरफ चले गये तो उसी समय बाहर से दो लडके और आ गये फिर दोनो गाली गलोच कर बोले की यह पेशाब क्यो कर रहे हो इतने मे जो चाबी लेकर जाने वाले दोनो व्यक्ति भी आ गये फिर चारो ने फरियादी सम्यक व उसके दोस्त भव्य कटारिया के साथ थप्पडो से मारपीट की । उसमे से एक व्यक्ति ने अपनी जैब मे से चाकू निकाला मेरे गले पर अडा कर फरियादी की जिंस की पीछे की जेब मे रखा पर्स निकाल लिया और मेरे गले मे पहनी हुई सोने की चैन भी छीन ली । फरियादी के पर्स के अन्दर नगदी 640/- रुपये , 100ङ्ग4,200ङ्ग1,20&2 व आधार कार्ड , स्टार बक्श का कार्ड , रिलायंस वन का कार्ड रखे थे और सोने की चैन जो करीब 15 ग्राम वजनी है , फिर जिस व्यक्ति ने स्कूटी की चाबी निकाली थी वह चाबी स्कूटी के पास फैंककर चारो लोग नाले की तरफ भाग गये ।
टीम का गठन-लूट की सनसनी वारदात की सूचना लगते ही श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा व घटना की गम्भीरता को देखते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय सुनिल पाटीदार व नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमन्तसिह चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक किशोर पाटनवाला के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया ।
कार्यवाही- घटना की गम्भीरता को देखते हुये क्षेत्र के सी सी टी वी कैमरों के फुटेज चेक किये गये । क्षेत्र के मुखबीरों को मामुर किया गया । दिनांक 19.08.2022 को मुखबीर सूचना पर फरीद पिता नासीर हुसैन उम्र-21 साल निवासी लालजी का बाग उंकाला रोड़ रतलाम को अभिरक्षा में लेकर हिकमत अमली से पूछताछ करते उसके साथी अरबाज अब्बासी निवासी मोचीपूरा रतलाम, सोहेल उर्फ छोटु अब्बासी निवासी लालजी का बाग रतलाम व राहिल निवासी सुदामा परिसर रतलाम के साथ मिलकर दिनांक-16.08.2022 को रात्रि करीबन 10 बजे शासकीय कन्या स्कुल परिसर हाथीखाना रोड़ रतलाम पर दो व्यक्तियो के साथ लुट की वारदात करना कबूल किया। लुट में पर्स के अन्दर रखे नगदी 640/- रुपये हमने आपस में बांट लिये थे ओर सोने की चैन बेचने के लिए फरीद ने अपने पास घर पर रखना बताया । आरोपी फरीद पिता नासीर हुसैन उम्र-21 साल निवासी लालजी का बाग उंकाला रोड़ रतलाम, 2.अरबाज पिता शकील अब्बासी उम्र-20 साल निवासी मोचीपूरा रतलाम व सोहेल उर्फ छोटु पिता शाकीर अब्बासी उम्र-21 साल निवासी लालजी का बाग रतलाम के कब्जे से घटना में लुटी गई सोने की चेन वजनी 15 ग्राम, एक ब्लेक कलर का पर्स, फरियादी का आधार कार्ड, रिलायंस वन कार्ड व स्टारबक्स का कार्ड तथा नगदी 440/- रुपये तथा घटना में प्रयुक्त चाकु बरामद किया गया हैं ।
तरिका ए वारदात-आरोपी फरीद हुसैन से पूछताछ करते उसके साथी अरबाज अब्बासी निवासी मोचीपूरा रतलाम, सोहेल उर्फ छोटु अब्बासी निवासी लालजी का बाग रतलाम व राहिल निवासी सुदामा परिसर रतलाम के साथ मिलकर दिनांक-16.08.2022 को रात्रि करीबन 10 बजे शासकीय कन्या स्कुल परिसर हाथीखाना रोड़ रतलाम पर दो व्यक्तियो के साथ लुट की वारदात करना कबूल किया। लुट में पर्स के अन्दर रखे नगदी 640/- रुपये हमने आपस में बांट लिये थे ओर सोने की चैन बेचने के लिए फरीद ने अपने पास घर पर रखी है।
गिरफ्तार आऱोपी – 1.फरीद पिता नासीर हुसैन उम्र-21 साल निवासी लालजी का बाग उंकाला रोड़ रतलाम, 2.अरबाज पिता शकील अब्बासी उम्र-20 साल निवासी मोचीपूरा रतलाम, 3. सोहेल उर्फ छोटु पिता शाकीर अब्बासी उम्र-21 साल निवासी लालजी का बाग रतलाम
फरार आऱोपी – 1. राहिल निवासी सुदामा परिसर रतलाम
जप्त मश्रुका – 1.एक सोने की चेन वजनी 15 ग्राम, 2.पर्स, आधार कार्ड व रिलायंस का कार्ड, 3.नगदी 440/- रुपये ।
सराहनिय भूमिका- उक्त सराहनिय कार्य में थाना प्रभारी स्टेशन रोड निरीक्षक किशोर पाटनवाला, उपनिरीक्षक मुकेश सस्तिया, प्र.आर.344 मनीष यादव, प्र.आर.790 राजु अमलियार, आरक्षक 15 अभिषेक पाठक, आरक्षक 217 पवन मेहता, आरक्षक 744 हेमराज डामोर, आरक्षक 82 ललित वर्मा, आरक्षक 132 धर्मेन्द्र मईडा, आरक्षक 597 विजयसिंह शेखावत व आरक्षक 906 मुकेश कुमावत, आरक्षक 766 राहुल मारु, आरक्षक 321 टीकमसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।