

रतलाम । श्री गोपालजी का बड़ा मंदिर न्यास द्वारा माणकचौक स्थित मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास पूर्वक मनाई गई । श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भक्तों में खासा उत्साह रहा । सुबह से भगवान के दर्शनार्थ हेतु मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ था। अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, सचिव महेश व्यास ने बताया कि जन्माष्टमी पर मंदिर में सुबह भगवान गोपालजी का अभिषेक, श्रंृगार, हवन, महाआरती आदि आयोजन किए गए । जन्मोत्सव में बच्चों को श्रीकृष्ण की वेशभूषा में उपस्थित थे। भजनों की धुन पर श्रद्धालुओं ने आत्मविभोर होकर भगवान की भक्ति में रमे रहे। शाम भगवान की आकर्षक झांसी सजाई गई। रात्रि १२ बजे भगवान के जन्मोत्सव पर आरती कर प्रसादी का वितरण गया । इस अवसर पर नगर विधायक चेतन्य काश्यप एवं अन्य गणमान्य नागरिकों का श्री गोपालजी का बड़ा मंदिर न्यास द्वारा सम्मान किया गया । आयोजन में गोपाल मंत्री, किशोर मित्तल, सुरेश अग्रवाल, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, सत्यनारायण पोरवाल, ताराचंद पालीवाल, सोनू व्यास, मांगीलाल अग्रवाल, सत्यनारायण सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन उपस्थित थे ।