श्री झूलेलाल मंदिर पर श्रीकृष्ण भगवान का जन्मोत्सव धुमधाम से मनाया गया

रतलाम । सिंधु सेना, श्री लाल साईं चालिहा समिति के नेतृत्व में पूजा चालीहा महोत्सव के अन्तर्गत श्री कालिका माता मंदिर परिसर स्थित श्री झूलेलाल मंदिर पर श्री कृष्ण भगवान का जन्मोत्सव बड़े ही धुमधाम से मनाया गया। भगवान श्रीकृष्ण झूले में विराजमान कर सभी भक्तों द्वारा पूजा अर्चना की गई । भगवान श्री कृष्ण की महाआरती की गई। सिंधु सेना नगर अध्यक्ष रमेश चोयथानी ने बताया कि समाज के बच्चों द्वारा सिंधी भजनों पर नृत्य की प्रस्तुती दी गई । इस मौके पर समाज के सभी बच्चे भगवान कृष्ण, राधा की वेशभूषा धारण कर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। वहीं नाथानी परिवार के बच्चों द्वारा ग्रूप डांस के माध्यम से भजनों पर शानदार प्रस्तुति दी गई । अनुष्का कुलवानी, वंश मोत्थानी, गरिमा मोत्थानी, हेमनानी परिवार की बालिका द्वारा भगवान झूलेलाल का वेश धारण कर मंत्र का उच्चारण किया गया । सिंधी समाज द्वारा 40 दिवसीय चालिहा महोत्सव के अन्तर्गत श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में बालक-बालिकाओं द्वारा मटकी फोड़ का आयोजन भी किया गया । झामनानी एवं केवानी परिवार की बालिकाओं ने झूलेलाल भगवान के भजनों की प्रस्तुति दी ।
आयोजन में बहाराणा साहेब की सेवा, पंकज शर्मा, सुरेश पापटवाल, सुमित कुकरेजा, हरिश हीरा कोटवानी, अशोक जसूजा, विकास अशोक कुमार, गुरबानी परिवार द्वारा कराया गया । कार्यक्रम के अंत में प्रसादी वितरण की गई। इस मौके पर रामलाल चंदानी, चन्द्रप्रकाश आवतानी, हाशु कल्याणी, नरेश मेधानी, चंदन मोतियानी, सुमित कुकरेजा सहित सैकड़ों की संख्या में समाजजन उपस्थित थे । कार्यक्रम के पश्चात आयोजक समिति द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Play sound