जीतो आवास योजना में सादार्मिक भाईयों को मिलेगा 3 लाख रूपए में घर

मुम्बई । जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गनाईजेशन जीतो मुम्बई जोन के जीतो आवास योजना के अन्तर्गत साधार्मिक भाईयों को तीन लाख रूपए में घर उपलब्ध कराया जाएगा । जीतो आवास योजना मुम्बई के चेयरमेन सुभाषचन्द्र रूणवाल के अनूसार जरूरमंत साधार्मिक भाई को वनबेड रूम, हॉल किनच का फ्लैट 15 लाख रूपए की लागत वाले घर पर 7 लाख रूपए जीतो द्वारा दिया जाएगा एवं 5 लाख रूपए का लोन नरेन्द्र बलदोटा की ग्रेटर बैंक लिमिटेड द्वारा दिया जाएगा । शेष तीन लाख रूपए की राशि ही उनको भरनी पड़ेगी । इस योजना के तहत मुम्बई के करीब टिटवाला में निर्माण होने वाले कलश दर्शन में 243 फ्लैट एवं पालघर के सेलो डिसेंट होम्स में 54 फ्लैंट का निर्माण शुरू हआ है । रूणवाल ने बताया कि मुम्बई का चल में रहने वाले एवं जो बेघर है उन साधार्मिक भाईयों के यह एक अनूठी योजना है । इस योजना के तहत कुल 1008 फ्लैंट का निर्माण होगा । ज्ञात रहे कि इस योजना के लिए रूणवाल द्वारा 11 करोड़ रूपए देने की घोषणाा की है । आवास योजना के प्र्रेसिडेंट सेलो ग्रुप के चेयरमेन प्रदीप राटौड़ के मुताबिक इस योजना के तहत हजारों साधार्मिक भाईयों के अपने घर का सपना पूरा होगा । मुम्बई जोन के चेयरमेन पृथ्वीराज कोठारी के अनुसार सभी के सहयोग से इस योजना पर गूती गति से काम चल रहा है ।

Play sound