देवारण्य योजना के अंतर्गत किसानों को दिया गया प्रशिक्षण

रतलाम । कलेक्टर श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी के निर्देशन में शासन की महत्वाकांक्षी “देवारण्य योजना“के अन्तर्गत चयनित किसानों को आयुष विभाग तंथा गैर सरकारी संगठन सॉलिडेरीडाड द्वारा पारम्परिक औषधीय पौधों की खेती हेतु 19 अगस्त को जनपद पंचायत भवन जावरा में प्रशिक्षण दिया गया ।
प्रशिक्षण के दौरान जिला आयुष अधिकारी डॉ. बलराज सिंह चौहान एवं डॉ. इंतखाब मंसूरी उपस्थित रहे । सॉलिडेरिडाड संस्था की ओर से मास्टर ट्रेनर डॉक्टर जी.एस. जरियाल, श्री मनीष सुर्वे, श्री अरविंद पाटीदार, राहुल गहलोत तथा ग्राम पंचायत निमन, सादाखेड़ी, उपलाई, केरवासा, लालाखेड़ा, बड़ोदिया, रोला आदि गांव के 50 से अधिक किसानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण में देवारण्य योजना के उद्देश्य एवं स्वरूप के साथ साथ औषधीय पौधों के टिकाऊ एवं गुणात्मक उत्पादन के बारे में जानकारी दी गई। इसके अलावा प्रसंस्करण एवं विपणन के लिए किसान उत्पादक संघ किस प्रकार लाभकारी हो सकता है, के बारे में भी जानकारी दी गई। आगामी दिवस में इस प्रकार के प्रशिक्षण जिले के अन्य ब्लॉक में भी दिए जाना प्रस्तावित है।

Play sound