महापौर व महापौर परिषद सदस्यों का वाल्मीकि समाज द्वारा स्वागत

महापौर श्री पटेल ने गोगा देव जयंती की दी बधाई

रतलाम । गोगा देव जयंती पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला महामंत्री श्री प्रदीप उपाध्याय व महापौर परिषद सदस्यों ने दो बत्ती महाराजा सज्जन सिंह चौराहा पंहूचकर वाल्मीकी समाजनों बधाई प्रेषित की।
गोगा देव जयंती पर वाल्मीकी समाज द्वारा बनाये गये विभिन्न स्वागत मंचो पर महापौर श्री प्रहलाद पटेल, भाजपा जिला महामंत्री श्री उपाध्याय, महापौर परिशद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, विशाल शर्मा, रामलाल डाबी, अक्षय संघवी के अलावा श्री शेरू पठान, रवि जौहर, अनुज शर्मा आदि का पुश्प हार से स्वागत किया व साफा बांधकर व प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।

Play sound