- मंगलम् सिटी के रहवासियों को आज से मिलेगा मीठा पानी
- विधायक व महापौर ने वॉल्व खोलकर किया शुभारंभ

रतलाम 21 अगस्त । रतलाम शहर के प्रत्येक नागरिक को धोलवाड़ का मीठा पानी मिले इस हेतु हम कृत संकल्पित होकर शहर की नीजि कॉलोनियों में मीटर लगाकर बल्क कनेक्शन दिये जायेंगे।
उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य जी काश्यप ने मंगलम् सिटी के रहवासियों को धोलावाड़ का मीठा पानी उपलब्ध कराये जाने के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में व्यक्त किये। उन्होने कहा कि रहवासी संघों को मजबूत बनाये ताकि कॉलोनी व क्षेत्र की समस्याओं का समाधान त्वरित गति से हो।
इस अवसर पर उन्होने कहा कि विगत दिनों प्रताप नगर में हुई दुर्घटना की पुनरावृत्ति ना हो इस हेतु अंडर ब्रीज निर्माण हेतु तकनीकि समिति गठित की जाकर षीघ्र रिपार्ट तैयार करने हेतु कहा गया है ताकि प्रस्ताव स्वीकृति हेतु राज्य शासन को प्रेशित किया जाकर शीघ्र अंडर ब्रीज का निर्माण प्रारंभ किया जा सकें।
भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय श्री राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने कॉलोनी में धोलावाड़ का मीठा जल उपलब्ध कराये जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में 7 से 8 कॉलोनी विकसित हो चुकी आगामी समय में ओर भी कॉलोनियां विकसित होंगी कॉलोनियों के विस्तार को देखते हुए क्षेत्र में पेयजल टंकी निर्माण की मांग विधायक श्री काश्यप से की।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि षहर विकास व जनता के हितों के कार्य वर्तमान परिषद द्वारा प्रारंभ किये जा चुके है इसी कढ़ी में मंगलम् सिटी के रहवासियों को आज से मीठा पानी उपलब्ध कराये जाने की शुरूआत कर दी गई है शहर की अन्य कॉलोनियों को भी बल्क कनेक्षन दिये जाकर पेयजल उपलब्ध कराया जायेगा।
कार्यक्रम की शुरूआत विधिवत् पूजा-अर्चना कर पेयजल पाईप लाईन का वॉल्व खोला गया तत् पश्चात विधायक श्री चेतन्य काश्यप, महापौर माननीय श्री प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय श्री राजेन्द्रसिंह जी लुनेरा, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा का स्वागत क्षेत्रिय पार्षद श्री परमानन्द योगी, पार्षद श्री योगेश पापटवाल के अलावा सर्वश्री यादवेन्द्रसिंह, विक्रमसिंह लुनेरा, विरेन्द्र यादव, दिग्विजय सिंह लुनेरा, राधेष्या ममारू, गोविन्दसिंह लुनेरा, उमेन्द्रसिंह, कैलाश छाबड़ा, भगवानसिंह, गोपाल, सेठिया जी, रवि राजौरा, राजेन्द्र जायसवाल, विनोद वाधवा, कुलदीप दुबे, प्रतीक कटारिया, इन्द्रसिंह पवांर, समीर, विशाल, प्रकाश छाबड़ा, ए.पी. सिंह, बलराम शर्मा, सुरेन्द्र जैन, कृश्णा योगी, ज्योति छाबड़ा, अपूर्वा लुनेरा आदि ने पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया। कार्यक्रम का संचालन श्री जयदेवसिंह कुशवाह ने किया व आभार मंगलम् सिटी विकास समिति अध्यक्ष श्री यादवेन्द्र सिंह ने माना।