आरोग्य भारती जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न सेवा कार्यों से हर वर्ग समूह आमजन लाभान्वित होंगे

निरोगी सुखमय जीवन जीने की कला आरोग्य रहना हीं मुक्ति का मार्ग है

रतलाम। दिनाक 21/08/22 को 4 बजे आरोग्य भारती रतलाम जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई सर्वप्रथम मां सरस्वती वंदन दिप प्रज्वलन पुष्प माला अर्पित कर सभा की शुरुआत की गई बैठक में मुख्य रूप से रतलाम जिले के जिला संघ चालक सुरेन्द्र सुरेका जी प्रांत प्रतिनिधि के रूप में डा दिवाकर पटेल मालवा प्रांत सह सचिव डॉ निर्मला डांगी प्रांत महिला सह प्रमुख विजय शर्मा पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा राजेश घोटीकर डा संजय नगरिया चंद्रकांत वयागावकार प्रिया उग्र डॉ मोहन चौहान डॉ सन्नी डांगी आदि सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ निर्मला डांगी ने किया तत्पश्चात् सभी का परिचय अरोग्य भारती के सेवा कार्यों आयामों की विधिवत चर्चा कर कार्य योजना बनाई जाए योग आयुर्वेद ऋषि परम्परा सभ्यता संस्कृति प्रकृति पर्यावरण संरक्षण संवर्धन औषधीय उद्यानों को विकसित करने चिकित्सा सेवा सामाजिक धार्मिक आध्यात्मिक गतिविधियों हर वर्ग समूह तक पहुंचाने के लिए संकल्पित हुए नवनिर्माण कर संगठन की पहचान सेवा कार्य जन-जन तक पहुंचे आदि बातों को विस्तार पूर्वक चर्चा हुई अंत में कार्यक्रम के समाप्ति पर विश्व मंगल कामना लिए शांति पाठ किया गया।

Play sound