मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना- नियोजित ढंग से क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने जारी किए निर्देश

रतलाम । मुख्यमंत्री राशन आपके ग्राम योजना के सुनियोजित ढंग से क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री नरेंद्र सूर्यवंशी द्वारा सभी एसडीएम, जनपदों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों तथा कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वाहन के निर्धारित रूट चार्ट अनुसार सामग्री का वितरण करें। इसके अलावा रूट चार्ट की कॉपी क्षेत्रीय सांसद, विधायक, जिला जनपद अध्यक्ष, सदस्य तथा ग्राम पंचायत सरपंच को उपलब्ध कराई जाए। राशन वितरण हेतु नियत स्थान पर वितरण दिनांक एवं समय का प्रदर्शन किया जाए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया है कि उचित मूल्य दुकानों पर सामग्री समय सीमा में प्रदान की जाए। वाहन मालिक को नियमित मासिक किराया भुगतान किया जाए। वाहनों से वितरित सामग्री की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी।

Play sound