जिला योजना समिति सदस्य मनोनीत होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष लुनेरा का सम्मान

रतलाम 23, अगस्त। जिला पंचायत की समितियों के चुनाव को लेकर रूद्र पैलेस में भारतीय जनता पार्टी की बैठक हुई। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा का जिला योजना समिति का सदस्य मनोनीत होने पर जिला पंचायत अध्यक्ष लाला बाई एवं ग्रामीण विधायक दिलीप मकवाना के नेतृत्व में सम्मान किया गया। श्री लुनेरा को योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग में जिला योजना समिति में अशासकीय सदस्य मनोनीत किया है। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि श्री लुनेरा इससे पूर्व भी जिला योजना समिति सदस्य रहे है। उनके सम्मान के दौरान पूर्व विधायक एवं जिला महामंत्री संगीता चारेल, जिला मंत्री बंटी पितलिया, जिला पंचायत सदस्य सत्यनारायण पाटीदार, नाथुलाल गामड़, मण्डल अध्यक्ष महेन्द्र सिंह राठौर (दादू बना), श्याम धाकड़, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बोरिया, किसान मोर्चा प्रदेश सदस्य शंकरलाल पाटीदार, पवन जाट, गोपाल गुर्जर, पिछड़ा मोर्चा उपाध्यक्ष किशोर कसेरा एवं प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

Play sound