महर्षि श्री अरविंद जन्म सार्ध शती समारोह अवसर पर व्याख्यानमाला का आयोजन 28 अगस्त को रतलाम में

रतलाम । मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के माध्यम से महान योगी, दार्शनिक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी महर्षि श्री अरविंद घोष की 150 वीं जयंती (सार्ध शती) समारोह के उपलक्ष में 28 अगस्त को शाम 4:30 बजे एक व्याख्यानमाला रतलाम के डॉ. कैलाशनाथ काटजू विधि महाविद्यालय मे आयोजित की गई है।
व्याख्यानमाला में मुख्य वक्ता मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष श्री विभाष उपाध्याय होंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष महर्षि पतंजलि संस्कृत संस्थान एवं उपाध्यक्ष योग आयोग श्री भरत बैरागी मुख्य अतिथि रहेंगे, अध्यक्षता महापौर श्री प्रहलाद पटेल करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी श्री मनोहर पोरवाल, प्रदेश समन्वयक युवा प्रकोष्ठ गायत्री परिवार श्री विवेक चौधरी, एमआईडीएच कमेटी भारत सरकार के सदस्य श्री अशोक पाटीदार तथा संभाग समन्वयक मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद श्री शिव प्रसाद मालवीय उपस्थित रहेंगे।

Play sound