देवरा देव नारायण नगर पेयजल टंकी की बाउण्ड्रीवॉल निर्माण व पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का महापौर, निगम अध्यक्ष व क्षेत्रिय पार्षद ने किया भूमि पूजन

रतलाम । शहर के नागरिकों से किये वादो को पुरा करने हेतु नवीन परिषद ने विकास कार्यो के भूमि पूजन की शुरूआत करते हुए वार्ड क्रमांक 4 देवरा देव नारायण नगर स्थित पेयजल टंकी की बाउण्ड्रीवॉल निर्माण व पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य भूमि पूजन महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, महापौर परिषद सदस्य श्री भगतसिंह भदौरिया, श्री पप्पू पुरोहित के अलावा श्री मनोज शर्मा, श्रीमती सोना शर्मा ने क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती देवकन्या-मुकेश मीणा तथा क्षेत्रिय नागरिकों के साथ विधिवत् पूजा-अर्चना कर किया।
महापौर श्री पटेल ने इस अवसर कहा कि नवीन परिषद ने नागरिकों से किये गये वादो को पुरा करने हेतु विकास कार्य किये जाने की शुरूआत कर दी है। इसकी शुरूआत देवरा देव नारायण नगर पेयजल टंकी की 11.50 लाख की लागत से बाउण्ड्रीवॉल निर्माण व पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य से की गई है। उन्होने कहा कि शहर की जनता को सभी मूलभुत सुविधाऐं प्राथमिकता के साथ उपलब्ध कराई जायेगी।
निगम अध्यक्ष श्रीमती शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि नगर निगम का कार्य है विकास कार्य करवाना किन्तु विकास कार्यो को सहेजना जनता का काम है इस हेतु क्षेत्रिय नागरिक बाउण्ड्रीवॉल निर्माण के बाद पेयजल टंकी परिसर को साफ-स्वच्छ रखें व यहां उद्यान विकसित कर परिसर को हरा-भरा बनायें। प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती मीणा व क्षेत्रिय नागरिकों ने पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया।
इस अवसर पर सर्वश्री विनोद यादव, लोकेश जायसवाल, भरत तवंर, दिनेश प्रजापति, मोहित तोमर, राजेश दुग्गल, सुनील पाल, तेजसिंह हाड़ा, सुनील पाल, धर्मवीर गेहलोत, शिवेन्द्र गुर्जर, सरोज गुप्ता, प्रभाकर चौधरी, उपयंत्री श्री बी.एल. चौधरी, श्री मनीष तिवारी सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री विनोद यादव ने किया व आभार श्री मुकेश मीणा ने माना।