महापौर श्री पटेल ने की विभिन्न विभागों के कार्यो की समीक्षा

रतलाम । महापौर श्री प्रहलाद पटेल द्वारा 7 सितम्बर को विभिन्न विभागों को प्रेषित किये गये पत्रों के संबंध में विभाग द्वारा की गई कार्यवाही की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि पत्र में उल्लेखित कार्यो एवं समस्याओं का निराकरण तय समय सीमा में किया जाये।
महापौर माननीय श्री पटेल ने समीक्षा बैठक में प्रेषित पत्रों की विभागवार समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि नगर व शहर की जनता के हितों से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता से किया जाये ताकि नागरिकों को नगर निगम के चक्कर ना लगाना पड़े। उन्होने बैठक में निर्देशित किया सप्ताह के प्रत्येक बुधवार को समीक्षा बैठक ली जायेगी इस हेतु वे बैठक में प्रगति प्रतिवेदन के साथ अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें।
आयोजित बैठक में महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, धर्मेन्द्र व्यास, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी, श्री सत्यप्रकाश आचार्य, स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, उपयंत्री सर्वश्री राजेश पाटीदार, मनीष तिवारी, ब्रजेश कुशवाह, श्रीमती दीक्षा तिवारी, निगम सचिव श्री बी.एल. चावरे सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित थे।

Play sound