सामाजिक समरसता की मिसाल बनी भारत विकास परिषद

रतलाम । “हमारा देश जात पात और समाज में भेद न हो इसके लिए कई अतुल्नीय उदाहरण देने में कभी पीछे नही रहता”
भारत विकास परिषद शाखा जावरा के अध्यक्ष शेखर नाहर ने सभी नगर वासियो और संस्था सदस्यो को शिक्षक दिवस एवं जन्माष्टमी महापर्व की बधाई देते हुए कहा कि हम सदैव यह प्रयास करते हैं कि सामाजिक सदभाव में समरसता बनी रहे। इसी का उदाहरण आयोजित तुलसी पौधा वितरण में देखने को मिला। जिससे समाज को एक सकारात्मक संदेश हमेशा मिलता रहता हैं। भारत विकास परिषद शाखा जावरा की महिला प्रमुख रितु सिसोदिया व साथ ही मौजूद संस्था सदस्या मोनिका जोशी, श्वेता अरोड़ा, चित्रा अरोडा ने मां तुलसी पत्र का पौधा सामाजिक समरसता के प्रतीक के रूप में एक मुस्लिम मातृशक्ति को भेंट करने पर स्वयं संस्था व संस्था की समस्त मातृशक्ति स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। साथ संस्था के सचिव गोपाल सेठिया व कोषाध्यक्ष निलेश जोशी ने बताया कि जल्द ही स्वास्थ प्रकल्प के अंतर्गत कई विद्यालयों में एनीमिया जांच के रूप में संस्था द्वारा कैम्प लगाए जाने वाले हैं। और हम इसमे भी सामाजिक समरसता का परिचय देते हुए प्रयास करेंगे की अधिक से अधिक आमजन इस कैम्प का लाभ ले सके। संस्था के समस्त पदाधिकारियों व सदस्य द्वारा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी व शिक्षक दिवस पर सभी को बधाई प्रेषित करता हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *