जावरा (अभय सुराणा)। आज लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी आदेश के तहत सिविल हॉस्पिटल जावरा के स्त्री एवम प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ दीपक पालड़िया डॉ अतुल मंडवारिया की पदोन्नति करते हुए क्लास वन ऑफिसर के पद पर प्रमोशन करते हुए स्थानीय महिला चिकित्सालय जावरा में ही पदस्थ किया है, आज मंत्रालय से जारी प्रमोशन सूची में 39 चिकित्सकों के नाम है डॉ पालड़िया अब ये स्त्री एवम प्रसूति रोग विशेषज्ञ प्रथम श्रेणी चिकित्सक के नाम से जाने जायेंगे। इस अवसर पर डॉ प्रकाश उपाध्याय BMO डॉ रौनक कोचट्टा ,रघुनंदन पाटीदार,बसंतीलाल मईडा,शैलेन्द्र कुमार दवे,दीपक रावल,हेमन्त पडियार,गोपाल राठौर,बलवन्त झाला आदि ने स्वागत करते हुए बधाईया,शुभकामनाएं प्रेषित की।यह जानकारी शैलेन्द्र कुमार दवे ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में दी।