

रतलाम । शिक्षा का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों के भीतर छिपी प्रतिभा को जगा कर उनका समग्र विकास करना है। यह बात जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित शिक्षक दिवस के अवसर पर टाटा लाइफ इंश्योरेंस के शाखा प्रबंधक अनुज त्यागी ने कही ।
प्रबंधक राघव सिंह चौहान ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा मानव जीवन के सर्वांगीण विकास, बेहतर समाज और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अत्यंत आवश्यक है । वहीं इस अवसर पर महादेव गोस्वामी ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षा जीवन भर चलने वाली एक निरंतर प्रक्रिया है । सच्ची शिक्षा वही है जो विद्यार्थियों में संस्कार, नैतिकता और अनुशासन पैदा करें । प्रबंधक पायल पांचाल ने कहा कि शिक्षा वह प्रकाश है जो अज्ञान के अंधेरे को दूर करके हमारे जीवन को एक सही और उज्जवल दिशा प्रदान करती है । विद्यालय प्राचार्य मंजुलता जादौन ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षा केवल रोजगार पाना नहीं अपितु जीवन जीने की कला और आत्मबोध का मार्ग है ।
कार्यक्रम में विद्यार्थी अक्षय मरमट, सलोनी मचार, प्राची मरमट,दिलीप मईडा, निकिता निनामा, सोहन गीनारे,सलोनी, वजी, लक्ष्मी डामर, सुमन मईडा तथा टाटा लाइफ इंश्योरेंस प्रबंधक द्वारा विद्यालय के शिक्षक राजेंद्र राठौड़, इंदर सिंह सोलंकी, राधा मालवीय, कविता सिसोदिया, मनीषा सरेयाम, चारुलता श्रीवास्तव, धरती उपाध्याय, प्रेमलता चतुर्वेदी, कविता डिक्रूज, रितेश कुमार निगम, रवि कुमार मोदी, विश्वास पांडे, मनी पुष्पक रायगौड, दिनेश मईडा,कीर्ति चावला, कविता बघेल, चारुलता श्रीवास्तव, सीमा पोरवाल, राकेश पांचाल, सतीश सोलंकी, कृष्णा कुमार आदि को उपहार एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया । कार्यक्रम का संचालन गरिमा केलवा एवं आभार वरिष्ठ शिक्षक राजेंद्र सिंह राठौड़ ने माना ।