विधायक चेतन्य काश्यप ने की महाआरती

रतलाम। विधायक चेतन्य काश्यप ने शहर में चार स्थानों पर आयोजित गणेशोत्सव में महाआरती की। इस दौरान गणेश पांडाल में उनका स्वागत भी किया गया। उनके द्वारा पैलेस रोड स्थित श्री नित्य चिंताहरण गणेश मंदिर में महाआरती की गई। उनके साथ महापौर प्रहलाद पटेल, धर्मेंद्र व्यास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। आयोजन समिति द्वारा यहां विधायक श्री काश्यप का सम्मान किया गया। यहां के अतिरिक्त विधायक श्री काश्यप ने शास्त्री नगर और थावरिया बाजार लंबी गली में आयोजित गणेशोत्व में महाआरती की। शहर के नाहरपुरा क्षेत्र में आयोजित रत्नपुरी चा राजा समिति द्वारा आयोजित गणेशोत्सव में महाआरती की। इस दौरान यहां भी समिति के सदस्यों द्वारा विधायक श्री काश्यप का सम्मान किया गया।

Play sound