श्रीमती मधु सोनी ने 29 उपवास के पचकान लिए

जावरा (अभय सुराणा) । तप और त्याग की महता को जीवन में अंगीकार करते हुए सुंदर सुशील गंभीर अनुशासन प्रिय सुश्राविका श्रीमती मधु जी सोनी ने आज 29 वे उपवास के पचकान राजस्थान वीरांगना श्री जय श्री जी म.सा. मालव चंद्रिका श्री राजश्रीजी म.सा.एवं मधुर गायिका श्री समीक्षा जी महाराज साहब की धर्म सभा में उपस्थित होकर ग्रहण किये। इस पावन अवसर पर श्री संघ द्वारा आपको शाल माला पहनाकर चांदी का सिक्का प्रदान कर सम्मानित किया। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि श्रीमती मधु सोनी ने अपने जीवन में पहली बार यह दिव्य तपस्या करी है तथा अभी आगे बढ़ने की संभावना है। अनेक शुभचिंतकों एवं स्नेही जनों ने आपके तप की अनुमोदना की गई।

Play sound