रतलाम। गच्छाधिपति आचार्य श्री नित्यसेनसूरीश्वर जी म.सा. की निश्रा में आयोजित अ.भा. श्री राजेंद्र जैन नवयुवक परिषद के 64 वे राष्ट्रीय अधिवेशन में झाबुआ श्रीसंघ द्वारा त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ के राष्ट्रीय परामर्शदाता विधायक श्री चेतन्य काश्यप का बहुमान किया गया। परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश भाई धरू, संघ के राष्ट्रीय मंत्री सुरेंद्र लोढ़ा, झाबुआ श्री संघ अध्यक्ष मनोहर भंडारी, चातुर्मास समिति अध्यक्ष मुकेश जैन (नाकोड़ा), राजेंद्र सुराना दलौदा आदि उपस्थित रहे ।