रतलाम । 17 सितम्बर से 31 अक्टूबर तक ‘‘ मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान ’’ के तहत भारत सरकार और राज्य सरकार की चिन्हित 33 हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों को शत-प्रतिशत दिलाये जाने हेतु महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने निगम आयुक्त श्री अभिषेक गेहलोत के साथ महापौर परिषद सदस्य व पार्षदों की बैठक लेकर हितग्राहियों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाये जाने हेतु पूर्ण रूप से सहयोग करने का आव्हान किया।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर कहा कि ‘‘ मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान ’’ तहत ऐसे पात्र हितग्राही जो कि योजनाओं के लाभ से वंचित है उन्हे लाभान्वित किया जाना है वार्ड पार्षद अपने वार्ड के हितग्राहियों को चिन्हित कर गठित दलों अवगत कराकर उनके आवेदन भरवायें ताकि कोई भी पात्र हितग्राही योजना के लाभ से वंचित ना रह सकें।
निगम आयुक्त श्री गेहलोत ने इस अवसर पर योजनाओं की जानकारी तथा किस-किस योजना में कौन-कौन व्यक्ति लाभान्वित होगा की जानकारी दी। उन्होने बताया कि अभियान के तहत 21 सितम्बर तक चिन्हित योजनाओं का लाभ लेने से छूटे हितग्राहियों की पहचान हेतु वार्डवार दलों का गठन किया गया है। गठित दल 12 से 21 सितम्बर तक घर-घर जाकर सर्वे कर चिन्हित योजनाओं से अन्तर्गत प्रदत्त लाभों का सत्यापन करेंगे एवं लाभ से वंचित हितग्राही की पहचान कर उसी समय योजना से संबंधित आवेदन भरवाकर आवश्यक दस्तावेजों की पूर्ति करेंगे। इस कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण किये जाने हेतु वार्डो में 22 से 28 सितम्बर तक प्रथम व 10 से 14 अक्टूबर तक द्वितीय शिविर पृथक-पृथक दिनांको को आयोजित किया जायेगा। अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं के आवेदन भी नगर निगम द्वारा गठित दलों द्वारा लिये जायेंगे तथा नगर निगम द्वारा संबंधित विभागों को आवेदन अग्रेषित कर हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जायेगा।
आयोजित बैठक में निगम आयुक्त श्री गेहलोत ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत 17 सितम्बर को इंडियन स्वच्छता लीग में देशभर के शहरों द्वारा भाग लिया जा रहा है जिसमें रतलाम भी सम्मिलित है। हमारी टीम का नाम है रॉयल रतलामी ओर हमारे टीम के लीडर है माननीय महापौर श्री प्रहलाद जी पटेल ओर आप सभी इस टीम का हिस्सा बनकर आयेजित प्लॉग रन, वेस्ट कलेक्शन ड्राइव, वेस्ट टू वंडर प्रोडक्ट्स, आर्ट एक्जीविश्न हेतु अपना व वार्ड के नागरिकों रजिस्ट्रेशन कराकर रतलाम की जीत सुनिश्चित् करे।
मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान’’ के तहत प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मुख्यमंत्री ग्रामीण पथ विक्रेता योजना, पीएम स्वनिधि, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्त पेंशन योजना, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना, राष्ट्रीय परिवार सहायता, समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या अभिभावक पेंशन योजना, 6 वर्ष से अधिक आयु के बहुविकलांग, बौद्धिक दिव्यांग के लिये आर्थिक सहायता योजना, मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना, दिव्यांग छात्रवृत्ति, निःशक्त शिक्षा प्रोत्साहन योजना, निःशक्त विवाह प्रोत्साहन योजना, उच्च शिक्षा हेतु शिक्षण शुल्क, जीवन निर्वाह भत्ता, चिकित्सक की अनुशंसा से निःशुल्क कृत्रिम अंग सहायक उपकरण, आयुष्मान भारत निरामयम मध्यप्रदेश, लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना, सार्वजनिक वितरण प्रणाली, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, मध्यप्रदेश भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के अन्तर्गत भवन संनिर्माण श्रमिकों का पंजीयन, आहार अनुदान योजना, किसान क्रेडिट कार्ड (पशुपालन), किसान क्रेडिट कार्ड-सहकारी बैंको के माध्यम से, किसान क्रेडिट कार्ड-मछुआ, मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना व किसान क्रेडिट कार्ड (कमर्शियल बैंको के माध्यम से) योजना का लाभ पात्र वंचित हितगा्रहियों दिलाया जावेगा।
उक्त 33 हितग्राही मूलक योजना से वंचित पात्र हितग्राहियों से अपील की जाती है कि 12 से 21 सितम्बर तक घर-घर सर्वे के दौरान गठित दलों को आवेदन के साथ आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराकर शासन की योजनाओं का लाभ लेवें।
आयोजित बैठक में महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, विशाल शर्मा, दिलिप गांधी, अक्षय संघवी, धर्मेन्द्र व्यास, रामू भाई डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद सर्वश्री रणजीत टांक, परमानन्द योगी, अषोक जोनवाल, योगेश पापटवाल, धर्मेन्द्र रांका, श्रीमती धीरज कुवंर-किशोरसिंह राठौर, श्रीमती निशा-पवन सोमानी, श्रीमती संगीता-कृष्णा सोनी, श्रीमती कविता-रोहित चौहान, श्रीमती शबाना खान, श्रीमती प्रीति-संजय कसेरा, श्रीमती हीना-उत्सव मेहता, बलराम भट्ट, वसीम अली, वहीद शैरानी, सलीम मोहम्मद बागवान, फकरूद्धीन मंसूरी, श्रीमती मनीषा व्यास, श्रीमती आशा-राजीव रावत, श्रीमती मनीषा-विजयसिंह चौहान, कार्यपालन यंत्री श्री सुरेशचन्द्र व्यास, सहायक यंत्री श्री श्याम सोनी आदि उपस्थित थे।