युवक महासंघ के इंटरनेशनल चेयरमैन सुनील सिंघी जी का अवतरण दिवस सेवाकार्यों के साथ मनाया गया

जावरा (अभय सुराणा) । अखिल भारतीय श्री जैन श्वेतांबर मूर्तिपूजक युवक महासंघ जावरा इकाई द्वारा युवक महासंघ के अंतरराष्ट्रीय चेयरमैन जिनशासन गौरव परम आदरणीय श्री सुनील सिंघी जी का अवतरण दिवस सेवा कार्यों के साथ सेवा दिवस के रूप में मनाया गया।
इसके अंतर्गत स्व. श्री मोतीलाल जी दसेड़ा , स्व. श्रीमती सुगन बाई जी दसेडा़ की स्मृति में विजय दसेड़ा, युवक महासंघ प्रदेश अध्यक्ष अनिल दसेड़ा द्वारा कमला नेहरू उ. मा. विद्यालय में वाटर कूलर एवं चार पँखे भेंट किये गए । साथ ही काटजू हाईस्कुल रपट रोड पर दो पंखे भेंट किए गए तथा एकीकृत माध्यमिक विद्यालय सब्जी मंडी में भी दो पंखे भेंट किए गए एवं वृहद स्तर पर वृक्षारोपण भी किया गया । इस कार्यक्रम में युवक महासंघ के वरिष्ठ नगीन सकलेचा, युवक महासंघ प्रदेश कोषाध्यक्ष विनोद मेहता,युवक महासंघ प्रदेश प्रवक्ता निलेश कुमार सुराणा,जावरा इकाई अध्यक्ष महेंद्र पोखरना, रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमैन वीरेंद्र सिसोदिया (केवी),अभिषेक बोरदिया,अर्पित सकलेचा,संजय तातेड़,देवेंद्र धारीवाल,संजय मेहता, धीरज पटवा,यश लुक्कड़,आदित्य चोपड़ा,कार्यक्रम में विशेष रुप से भारतीय सिंधु सभा युवा शाखा के प्रदेश मीडिया प्रभारी समाज सेवी राजा चंचलानी उपस्थित थे, कार्यक्रम में कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य राजाराम शिंदे, कालु लाल जमणा, मोइनुद्दीन कुरेशी,राजेंद्र सोनी,संजय तातेड़,अनिल ठाकुर भी उपस्थित थे।

Play sound