भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जी जामवाल ने ‘सेवा संकल्प अभियान 2026‘ के अंतर्गत मंदसौर में संभागीय बैठक को किया संबोधित’

  • सेवा संकल्प अभियान के कार्यक्रमों में सभी वर्गों की सहभागिता सुनिश्चित करें’ – श्री अजय जामवाल’
  • सामाजिक समरसता और सेवा भाव के साथ अभियान को ऐतिहासिक बनाने में जुटें कार्यकर्ता’
  • कांग्रेस और अन्य विपक्षि दलों के दुष्प्रचार का करारा जवाब दे कार्यकर्ता – सुरेश आर्य

मंदसौर 26 सितंबर। भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री श्री अजय जामवाल ने शनिवार को जिला मुख्यालय मंदसौर स्थित शुभ कामना रिसॉर्ट में ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर आयोजित मंदसौर संभाग की संभागीय बैठक को संबोधित किया । इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, भाजपा संभाग सुरेश आर्य, प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया, कैबिनेट मंत्री चैतन्य कश्यप, नीमच भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुभाष पटेल मंचासीन रहे।
संभागीय बैठक का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। तत् पश्चात मंचस्थ अतिथि गणों का स्वागत मंदसौर रतलाम नीमच के भाजपा जिला अध्यक्षगणों द्वारा किया गया।
संभागीय बैठक को मार्गदर्शित करते हुए मध्यप्रदेश के क्षेत्रिय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि हमें ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के माध्यम से समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और जनभागीदारी से जोड़ते हुए सामाजिक समरसता एवं संगठन के सेवा भाव को और मजबूत करना है। अभियान के सभी कार्यक्रमों में समाज के हर वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित करने के साथ कार्यकर्ता आपसी समन्वय और प्रभावी कार्ययोजना के साथ जुटें। भारतीय जनता पार्टी के लिए सत्ता सेवा का माध्यम है। कार्यकर्ता जन-जन से निरंतर संपर्क और संवाद बनाए रखते हुए समाज की आवश्यकताओं को समझें और उनके समाधान की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं। ‘सेवा संकल्प अभियान 2026’ के अंतर्गत प्रदेशभर में सेवा, जनभागीदारी, रचनात्मकता, नवाचार और विकसित भारत के संकल्प से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है। सभी कार्यकर्ता यात्राओं को ऐतिहासिक और जनभागीदारी का माध्यम बनाने के लिए जुटें।
श्री जामवाल ने कहा कि ‘सेवा संकल्प यात्रा’ भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजर रही है। सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में इन यात्राओं को ऐतिहासिक और जनभागीदारी का माध्यम बनाने के लिए पूरी ताकत के साथ जुटें। यात्राओं के दौरान होने वाले विभिन्न सेवा कार्यों तथा जनसंपर्क गतिविधियों के माध्यम से समाज के अधिक से अधिक लोगों को सेवा के संकल्प से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा है। कार्यकर्ता लाभार्थी परिवारों से निरंतर संपर्क बनाए रखें और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान की दिशा में सहयोग करें। जनता को जनार्दन मानकर उसके बीच रहना और आवश्यकताओं को समझना संगठन की कार्यपद्धति का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने आगे कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को अंत्योदय, सामाजिक समरसता और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’ के मंत्र को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य करना है। पुराने कार्यकर्ताओं को भी समय-समय पर कार्यक्रमों में आमंत्रित कर उनका सम्मान करें तथा उनके अनुभव और मार्गदर्शन का लाभ संगठन को मिले, यह सुनिश्चित करें। साथ ही युवाओं के साथ संवाद एवं बैठकें आयोजित कर युवा पीढ़ी को संगठन और सेवा कार्यों से जोड़ने का प्रयास करें। ‘सेवा संकल्प अभियान’ जनभागीदारी और सामाजिक जुड़ाव को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी राष्ट्र प्रथम के भाव के साथ देश के विकास और जनकल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित सभी कार्यक्रमों को शत-प्रतिशत सफल बनाना हम सभी कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है।
बैठक में मंदसौर संभाग के संगठन प्रभारी सुरेश आर्य ने सर्वप्रथम क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल जी का विस्तृत परिचय देकर सदन को अवगत कराया और कहा की आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में के मार्ग पर तीव्र गति से दौड़ रहा है ऐसी स्थिति में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल निरंतर देश में अराजकता का माहौल बनाते हुए निरंतर नई नई चुनौतियां पेश कर रहे हैं और देश के युवा वर्ग और जनता जनार्दन के मन में भ्रम पैदा कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में हमारे प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रहे हैं झूठ के पुलिंदो का डटकर जवाब देना चाहिए। हमें हमारी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित होने वाले परिवारों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना चाहिए और उन्हें यह अवगत कराते रहना चाहिए कि देश में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सरकार और मध्य प्रदेश में डॉक्टर मोहन यादव जी की सरकार निरंतर सेवा और समर्पण के कार्य जनता जनार्दन के लिए करती जा रही है। हमें राष्ट्रीय नेतृत्व की संगठनात्मक बैठक कार्य योजना अनुसार प्रत्येक माह जिले के साथ मंडलों की बैठक, शक्ति केंद्र की बैठक और बूथ स्तर पर बैठक अवश्य करना चाहिए। हमें अपने दायित्व का बोध होना चाहिए हमारी कार्यप्रणाली अपने दायित्व के अनुसार संगठन को लाभ पहुंचाएं और जनता के बीच हमारी छवि एक भाजपा के अनुशासित कार्यकर्ता के रूप में दिखाई देना चाहिए। मैं मंदसौर रतलाम और नीमच जिले के तीनों भाजपा जिला अध्यक्षों से निवेदन करूंगा कि संत रविदास जी की 650वीं जन्म जयंती एवं सेवा संकल्प अभियान कि जिले की गतिविधियों से बैठक में उपस्थित समस्त वरिष्ठ जनों एवं पदाधिकारी को अवगत करावे।
बैठक में नीमच भाजपा जिला अध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, रतलाम भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, मंदसौर भाजपा जिला राजेश दीक्षित ने अपने-अपने जिले में संपन्न हुए संगठनात्मक कार्यों की जानकारी क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल सहित अन्य मंचस्थ अतिथि गणों को प्रदान की और विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में हम सब अपने-अपने जिलों में इन अभियानों को और अधिक गति प्रदान करेंगे। बैठक स्थल पर वोकल फॉर लोकल को आत्मसात करते हुए स्वदेशी सामग्रियों के स्टाल भी लगाए गए थे।
बैठक में भाजपा, कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त बाबूलाल बंजारा, जिलाध्यक्षगण राजेश दीक्षित, प्रदीप उपाध्याय, वंदना खण्डेलवाल, विधायकगण हरदिपसिंह डंग, चंदरसिंह सिसौदिया, ओमप्रकाश सकलेचा, दिलीपसिंह परिहार, माधव मारू, राजेन्द्र पाण्डे, चिंतामणी मालवीय, मथुरालाल डामोर, मंदसौर, रतलाम, नीमच के जिला भाजपा संगठन प्रभारी दिलीप सकलेचा, विवेक जोशी, सुभाष पटेल, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसोदिया, मंदसौर जिला पंचायत अध्यक्ष दुर्गा पाटीदार, रतलाम जिला पंचायत अध्यक्ष लाला भाई चन्द्रवंशी, मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष रमा देवी गुर्जर, नीमच नगर पालिका अध्यक्ष स्वाती चोपड़ा, जनपद अध्यक्ष मंदसौर बसंत शर्मा, नीमच शारदा बाई धनगर, मंदसौर संभाग के भाजपा जिला पदाधिरीगण, नगर परिषद अध्यक्ष/उपाध्यक्षगण, सेवा संकल्प अभियान कि जिला टोली के संयोजकगण सदस्य गण सहित अपेक्षित श्रेणी के जनप्रतिनिधि गण एवं पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। बैठक का संचालन नीमच भाजपा जिला संगठन प्रभारी सुभाष पटेल ने किया एंव आभार भाजपा जिलाध्यक्ष मंदसौर राजेश दीक्षित ने माना।
बैठक के पूर्व एक पेड मॉ के नाम अभियान अंतर्गत क्षे‍त्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जी ने नव निर्मित नवीन भाजपा कार्यालय पर पौधारोपण किया एंव भाजपा जिलाध्‍यक्ष राजेश दीक्षित से नव निर्मित कार्यालय निर्माण की जानकारी प्राप्‍त की। उक्त जानकारी जिला भाजपा मीडिया प्रभारी निलेश जैन ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *