मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज ओर मुनि श्री कौशल्य सागर जी मुनीराज के आशीर्वाद से तपस्वियों का बहुमान किया गया

झुमरीतिलैया। झुमरीतिलैया जैन समाज के इतिहास में पहली बार सोलहकारण, दशलक्षण कर सभी को चौका दिया इतनी छोटी समाज मे इतना व्रत करना एक रेकॉर्ड है सभी तपस्या मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज ओर मुनि श्री कौशल्य सागर जी मुनीराज के मंगल आशीर्वाद से किया आज प्रातः दोनों मंदिर जी मे अभिषेक शांतिधारा ,पूजन के साथ सभी व्रत धारी का महापारणा का आयोजन मुनि श्री के मंगल आशीर्वाद से किया गया इसके बाद सभी व्रत धारियों को मोमेंटो पत्र ओर रजत की माला देकर जैन समाज और विरागोदय वर्षायोग समिति 2026 के द्वारा सम्मान किया गया। जिसमे इस बार 2 महिलाओं ने प्रियंका छाबडा और प्रेम झांझरी 16 दिवसीय कठिन उपवास रखा है, जबकि 43 महिला, पुरुष और बच्चों ने 10 दिवसीय निर्जला उपवास (बिना अन्न-जल के) रखकर आत्म-शुद्धि का संकल्प लिया था।
इन सभी तपस्वियों की हौसला और बहुमान के लिए जैन समाज पूरी तरह जुट गया है।
इन तपस्वीयो ने इस आधुनिक दुनिया से दूर रहकर बिना मोबाइल का उपयोग किए और मौन व्रत धारण कर इन सोलहकारण दशलक्षण धर्मों का पालन बहुत कठिन है मगर समाज के बच्चे, महिला ओर बुजुर्गों ने 16 दिनों तक ओर 10 दिनों तक ये उपवास किया ।सभी व्रत धारियों के चेहरे में अलग उत्साह दिख रहा था गुरुदेव ने कहा कि ये इस सब के श्रद्धा ओर हिम्मत का मिशाल है ओर इन तपस्वयो को इनका वील पवार ही इनको उपवास करने की प्रेरित किया सभी व्रत धारी को पुण्य की खजाना प्राप्त होता है इस तरह का व्रत करना आज के इस दौर में बहुत कठिन है मगर धर्म पर आस्था करने से बड़ा बड़ा उपवास भी संभव है।
इसके बाद सभी मनोज जैन विनीत जैन गंगवाल, निर्मला जैन सेठी, संजय जैन गंगवाल, ललित जैन अजमेरा, सुरेंद्र जैन छाबड़ा, तनीषा जैन छाबड़ा, खुशबू जैन पांड्या, पिंकी जैन सेठी, संगीता जैन छाबड़ा, सरला जैन सेठी, रचित जैन (हजारीबाग), सृष्टि जैन (हजारीबाग), राजीव जैन छाबड़ा, शोभा जैन पाटनी, सुनीता जैन सेठी, अंजू जैन रावका, शशि जैन छाबड़ा, ममता जैन सेठी, रौनक जैन कासलीवाल, आशीष जैन सेठी, ममता जैन सेठी, प्रीति जैन सेठी, सुशील जैन काला, प्रवीण जैन पाटनी, प्रियन्का जैन लुहाड़िया, ऋषभजैन काला, नीलम जैन सेठी, वैभव जैन सेठी, देवेश जैन (रांची), ललित जैन सेठी, नेहा जैन पाटोदी, अतिवीर जैन ठोल्या, किरण जैन सेठी, जोंटी जैन काला, राकेश जैन छाबड़ा, अलका जैन सेठी, दिब्या जैन छाबड़ा, जुली जैन लुहाड़िया, पीयूष जैन छाबड़ा, खुशबू जैन पाटनी, प्रिया जैन छाबड़ा एवं अक्षत जैन छाबड़ा सहित व्रत धारियों को गाजे बाजे के साथ नए मंदिर परिषद में पहुँचाया गया जहाँ सभी व्रत धरियो के परिवार और रिश्तेदारों द्वारा माला तिलक लगाकर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *