सेवा पखवाड़ा के लिए भाजपा की जिला स्तरीय समिति गठित

रतलाम । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिवस 17 सितम्बर से भारतीय जनता पार्टी सेवा पखवाड़ा मनायेगी।
2 अक्टूबर गांधी जयंती तक चलने वाले इस पखवाडा मे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होगे। भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह लुनेरा ने सेवा पखवाड़ा आयोजन हेतु जिला स्तरीय समिति का गठन किया है। इसके संयोजक जिला महामंत्री निर्मल कटारिया रहेगे।
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ 17 सितम्बर को सेवा बस्ती मे सम्पर्क के साथ होगा इस दिन स्वास्थ्य शिविर भी लगेगे। सेवा पखवाड़ा के दौरान 25 सितम्बर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती मनाई जायेगी। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाकर पखवाड़ा का समापन किया जायेगा। जिलाध्यक्ष श्री लुनेरा द्वारा सेवा पखवाड़ा जिला स्तरीय समिति मे जिला महामंत्री निर्मल कटारिया संयोजक बनाये गए है। सदस्य के रूप मे जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय , जिला उपाध्यक्ष प्रदीप चौधरी, बलवंत भाटी, जिला मंत्री कीर्तिशरण सिंह एवं कालुसिंह परिहार मनोनित किये गये है।

Play sound