कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता हेतु दुकान संचालकों को पेम्पलेट वितरित

रतलाम । पिछड़ा वर्ग विभाग कांग्रेस कमेटी रतलाम जिला अध्यक्ष गोपाल चंदवाडिय़ा, असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष रमेश शर्मा द्वारा रतलाम पुराने बाजना स्टैण्ड चौराहे क्षैत्र में जनहित में कोरोना वायरस के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया है जिसके तहत दुकानदारों को अपनी दुकान पर आने ग्राहकों को कैसे संचेत करना है तथा किस प्रकार सुरक्षित रहना है इस सम्बंध में जागरूकता अभियान के तहत पेम्पलेट का वितरण करते हुए दुकानदारों के बाहर पेम्पलेटों को चिपकाया गया । पेम्पलेट में देश में बढ़ती कोरोना महामारी से बचने के लिए दूकान पर वस्तुएं लेने आने जाने के वाले को मास्क लगाकर मुंह ढकने रूमाल, गमछा या ओर कोई ओर साफ कपड़े से मुंह ढकने, बातचीत के दौरान चार फिट की दूरी बनाये रखने, हाथ ना मिलाने सेनिटाईजर का उपयोग करने के लिए आदि जानकारी का पेम्पलेट वितरित कर कोरोना वायरस से सचेत रहते हुए स्वस्थ रहने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया । इस अवसर पर कांग्रेस मंडलम अध्यक्ष राजेश प्रजापति, प्रदेश सचिव ओबीसी कांग्रेस हेमंत अजमेरा, पूर्व पार्षद पति किशन भामीगामा, मणीलाल कसेरा, पीरूलाल डोडियार, योगेश अग्रवाल, रमेश जैन आदि कांग्रेस जन उपस्थिति में अभियान चलाया गया और आगामी दिनों में भी दुकान संचालकों को जागरूक करने हेतु अन्य क्षैत्रों में अभियान चलाया जाएगा ।