म.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा मनाया गया इंजीनियर्स डे
रतलाम । भारत रत्न मोक्षगुण्डम विश्वैश्वरैया जी का जन्मदिवस पर म.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन द्वारा इंजीनियर्स डे हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया । होटल समता सागर सभागृह में आयोजित कार्यक्रम के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि जिलाधीश श्री नरेन्द्र सुर्यवंशी एवं जिला पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी द्वारा श्री विश्वैश्वरैया जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित कर इंजीनियर्स डे का विधिवत शुभारंभ किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती प्रतिमा सोनटक्के एवं अल्ट्राटेक सीमेंट लि. के श्री सुब्रह्मण्यम् द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया । अतिथि परिचय एवं स्वागत भाषण इंजी. सत्येन्द्र यादव द्वारा किया गया ।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने सभी को इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं दी एवं कहा कि हमें महान इंजीनियर श्री विश्वैश्वरैया जी के जीवन से प्रेरणा लेना चाहिए । इंजीनियर्स का तो काम ही है दूसरों के लिए आधार तैयार करना और उनका जीवन सरल, सुगम बनाना और वो आप लोग बखुबी कर रहे है । इंजीनियर्स किसी भी राष्ट्र निर्माण व मानव कल्याण की रीढ़ होती है, बिना इंजीनियर्स के हम अपने जीवन व आधुनिक प्रगति की परिकल्पना भी नहीं कर सकते है ।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक तिवारी जो एक कि स्वयं जिला पुलिस अधीक्षक के साथ-साथ इंजीनियर भी है ने अपने सम्बोधन में कहा कि इंजीनियर उसका निर्माण करता है जो है ही नहीं, एक निर्जीव वस्तु में जान डालता है, हर मानव कल्याण की आवश्यकता को ध्यान में रखकर उस का अविष्कार करता है एवं उसे गढ़ता भी है । मैं चाहता हूं कि विश्वैश्वरैया जी जैसे कई इंजीनियर्स हमारे देश में पैदा हो और मानव कल्याण के लिए व देश के लिए अपना श्रेष्ठ योगदान दें ।
श्री विश्वैश्वरैया जी के जीवन पर इंजी. आर.एन. शर्मा ने प्रकाश डाला । इस अवसर पर हाल ही में सेवानिवृत्त इंजी. श्री ए.के. भट्टे, श्री जी.के. पुरोहित, श्री गोपाल मिश्रा, श्री एम.एल. पाटीदार एवं श्री पाठक का सम्मान अतिथियों द्वारा शाल एवं श्रीफल तथा स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया ।
कार्यक्रम में ग्रायासे के कार्यपालन यंत्री राजेश धनोत्या, लोनिवि के अनुविभागीय अधिकारी पी.के. राय, एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष एस.आई. अली सहित आदि विभागों के उपयंत्री उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम के अन्त में अध्यक्षता कर रही एसोशिएशन की अध्यक्ष श्रीमती सोनटक्के ने कार्यक्रम को गरीमा प्रधान करने के लिए अतिथियों एवं इंजीनियर्स साथियों तथा उपस्थिजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन इंजी. के.एल. टांक द्वारा किया गया ।