मवेशी पालक अपने मवेशियों को अपने स्थल पर बांधकर रखें
रतलाम । नगर की सड़कों, चौराहों, सार्वजनिक स्थानों आदि पर स्वच्छंद विचरण करने वाले मवेशियों को नगर निगम द्वारा पकड़ा जाकर जाकर तहसीलदार के माध्यम से आसपास के गांव के जरूरतमंद व्यक्तियों को सौंपा जायेगा।
यातायात सुविधा के दृष्टिगत व रतलाम नगर को साफ-स्वच्छ व सुन्दर बनाने हेतु नगर के सार्वजनिक स्थलों, चौराहों, सड़कों आदि पर मवेशी स्वच्छंद रूप से विचरण ना करें इस हेतु शहर के मवेशी पालकों को पूर्व में समझाईश दी गई थी व नोटिस भी जारी किये किन्तु मवेशी पालकों द्वारा अपने मवेशियों को स्वच्छंद विचरण करने हेतु छोड़ा जा रहा है ऐसे मवेशियों को पकड़कर आसपास के ऐसे गांव के जरूरतमंद ग्रामीण को तहसीलदार के माध्यम से सौंपा जायेगा व मवेशी पालकों को मवेशी नहीं सौंपा जायेगा।
नगर निगम द्वारा स्वच्छता व यातायात सुविधा के दृष्टिगत मवेशी पालकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को अपने स्थल पर बांधकर रखें उन्हे खुला ना छोड़ें।