लम्पी वायरस से बचाव हेतु लियो क्लब रतलाम एक्टिव के माध्यम से दानदाताओं ने गौशाला में औषधि युक्त पशु आहार उपलब्ध करवाया

रतलाम । दिनांक 18-9-22 रविवार को सुबह 7:30 बजे त्रिवेणी स्थिति गौशाला पर लियो क्लब रतलाम एक्टिव के माध्यम से पुण्यशाली श्री पारसमल जी सोभाग्यमलजी जी कोठारी (सैलाना वाले) पी.एस.ज्वेलर्स परिवार की तरफ से लंपी वायरस को देखते हुए गौशाला पर 5-6 बोरी औषधि युक्त पशु आहार, 2 बोरी खल, 1 बोरी कपासन एवं 100 किलो गुड डलवाया गया , जिससे गौशाला की गायों मे लम्पी वायरस के प्रति प्रतिरोधक क्षमता बढ़ सके और हमारी गौमाता निरोगी और उत्तम स्वास्थ्य के साथ स्वस्थ रह सके । लियो क्लब रतलाम एक्टिव अध्यक्ष – लियो राज संजय पोरवाल, सचिव – लियो आयुष कोठरी, कोषाध्यक्ष – लियो मोहित नाटानी आदि गणमान्यजनों द्वारा गौशालाओं के लिए लम्पी वायरस से बचाव हेतु सामग्री उपलब्ध करवाने पर दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया ।

Play sound