रतलाम 19 सितम्बर 2022। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सैलाना नगर परिषद् के चुनाव की सभा को सम्बोधित करने के लिए हेलीकॉप्टर से 8 लेन एक्सप्रेस-वे के धामनोद क्षेत्र स्थित हेलीपेड पर उतरे। यहां उनका जिले के प्रभारी मंत्री ओपीएस भदौरिया, सांसद गुमानसिंह डामोर, विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा व जिला प्रभारी श्यामसुंदर शर्मा के नेतृत्व में आत्मीय स्वागत किया गया। जिला मीडिया प्रभारी अरूण त्रिपाठी ने बताया कि हेलीपेड पर मुख्यमंत्री श्री चौहान का स्वागत पार्टी, मोर्चा व प्रकोष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया गया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष लालाबाई, महापौर प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा, जनपद अध्यक्ष साधना जायसवाल, पूर्व विधायक मथुरालाल डामर, जिला महामंत्री संगीता चारेल, पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरलाल पाटीदार, पूर्व जिला महामंत्री मनोहर पोरवाल, जिला उपाध्यक्ष दिनेश शर्मा, बलवंत भाटी, सुनील सारस्वत, जिला मंत्री सोना शर्मा, राजेन्द्र पाटीदार, जिला कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा, भण्डार प्रमुख दशरथ पाटीदार, महिला मोर्चा प्रदेश सदस्य अनिता कटारिया, जिलाध्यक्ष पुनम पटवा, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विप्लव जैन, अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शैरानी, जिलाध्यक्ष मंसूर जमादार, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश बोरिया, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष शंभुसिंह गणावा, सांसद प्रतिनिधि विक्रमसिंह लुनेरा, राजेन्द्र पाटीदार, मण्डल अध्यक्षगण सहित जिला व मण्डल पदाधिकारी व कार्यकर्तागण आदि मौजूद रहे।