
रतलाम। जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी श्री अवधेशानंद गिरी जी महाराज गुरुवार सुबह बरबड़ हनुमान मंदिर में दर्शन करने पंहुचे। भगवान के दर्शन कर उन्होंने क्षेत्र में संचालित गौशाला में गौ माता को मिष्ठान खिलाया। रतलाम प्रवास के दौरान स्वामीजी ने दयाल वाटिका में रतलाम एवं आसपास के कई अन्य स्थानों से आए गुरु भक्तों से भेंट की। रात्रि में वे प्रभु प्रेमी संघ द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल हुए। यहां भजन, संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुतियां दी गईं। संचालन केबी व्यास ने किया। इस दौरान प्रभु प्रेमी संघ अध्यक्ष हरीश सुरोलिया, पूर्व अध्यक्ष कैलाश व्यास, प्रभु प्रेमी संघ के प्रमोद राघव,अनिल झालानी मनोहर पोरवाल,केबी व्यास , रामेश्वर खंडेलवाल नारायण लाल शर्मा आरआर दुबे राजाराम मोतियानी जयेश झालानी, वीडी नागर,वीरेंद्र जोशी ,राजेश ओझा,संजीव पाठक, नवीन भट्ट , सुनील भट्ट ,सरिता सुरौलिया, सीमा प्रभु, लल्लन सिह ठाकुर ,संजय सोनी ,मुकेश सोनी, विपिन पोरवाल,अरुण त्रिपाठी सहित समन्वय परिवार के माधव काकानी जितेंद्र वाघेला शिवराम शर्मा आदि मोजूद रहे ।