स्वच्छता सप्ताह के तहत शौचालयों की हुई विशेष सफाई

रतलाम । स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत 21 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक मनाये जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत 22 सितम्बर गुरूवार को शहर के सार्वजनिक शौचालयों की विशेष सफाई करवाई गई।
स्वच्छता पखवाड़े के तहत 22 सितंबर को शहर के सभी सामुदायिक शौचालयों में विशेष साफ सफाई करवाई गई। स्वास्थ्य समिति प्रभारी श्री विशाल शर्मा ने पार्षद श्रीमती निशा सोमानी के साथ सज्जन मिल की बाहर वाली चाल के पास स्थित शौचालय का निरीक्षण किया व शौचालय की सफाई करने वाले सफाईमित्रों का हार फूल पहनाकर संम्मान किया। शौचालय की साफ सफाई की निगरानी के लिए 5 सदस्यों की निगरानी समिति भी गठित की गई ।
उक्त अवसर पर स्वास्थ्य अधिकारी श्री ए.पी. सिंह, झोन प्रभारी श्री किरण चौहान, वार्ड दरोगा, क्षेत्रिय पार्षद, नागरिक, व सफाई मित्र उपस्थित थे।

Play sound