रतलाम । मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत जिले में 334 शिविर आयोजित किए गए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 266 तथा नगरीय क्षेत्रों में 68 शिविरों का आयोजन किया जा चुका है। कुल 19 हजार 409 आवेदन प्राप्त हुए हैं। 2 हजार 99 हितग्राहियों के आवेदन स्वीकृत किए जा चुके हैं। 16 हजार 876 लंबित आवेदनों पर स्वीकृति की प्रक्रिया जारी है।
ग्रामीण क्षेत्रों में 2 लाख 63 हजार परिवारों का सर्वे
मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 2 लाख 63 हजार परिवारों का सर्वे किया गया है। अनुमानित परिवार संख्या का लक्ष्य 2 लाख 68 हजार 553 परिवारों का है। शासकीय अमले द्वारा सर्वे करके पात्र हितग्राही चिन्हित किए जा रहे हैं, उनके आवेदन लेकर स्वीकृति की प्रक्रिया में लाया जा रहा है। जिले की आलोट जनपद पंचायत में 43 हजार 395 परिवारों का सर्वे किया जा चुका है। बाजना में 52 हजार 608, जावरा में 42 हजार 451, पिपलोदा में 37 हजार 475, रतलाम में 66 हजार 225 तथा सैलाना जनपद पंचायत के ग्रामीण क्षेत्र में 21 हजार 675 परिवारों का सर्वे किया जा चुका है।