मेले में कल 29 सितम्बर को चिन्तन बॉटलीवाला की सिंगिंग नाईट

रतलाम । श्री कालिका माता मंदिर परिसर में 26 सितम्बर से 09 अक्टूबर तक लगने वाले 14 दिवसीय श्री कालिका माता नवरात्रि मेले में प्रतिदिन रात्री में नागरिकों के मनोरंजन हेतु निगम के सांस्कृतिक मंच पर आयोजित किये गये सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में मेले के चौथे दिन 29 सितम्बर गुरूवार को रात्री 08ः00 बजे से चिन्तन बॉटलीवाला की सिंगिंग नाईट का आयोजन किया गया है।
महापौर श्री प्रहलाद पटेल, निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, निगम आयुक्त श्री अभिषेक गेहलोत, सामान्य प्रशासन समिति प्रभारी श्री धर्मेन्द्र व्यास, राजस्व समिति प्रभारी श्री दिलीप कुमार गांधी, नेता प्रतिपक्ष श्री शांतिलाल जी वर्मा, महापौर परिषद सदस्य सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पप्पू पुरोहित, अक्षय संघवी, विशाल शर्मा, मनोहरलाल राजू सोनी, रामू भाई डाबी, श्रीमती अनिता कटारा, श्रीमती सपना त्रिपाठी, क्षेत्रिय पार्षद श्रीमती स्मिता माहेश्वरी, श्री योगेश पापटवाल एवं समस्त पार्षदगणों ने नागरिकों से अपील की है कि मेले में 29 सितम्बर गुरूवार को आयोजित चिन्तन बॉटलीवाला की सिंगिंग नाईट में अधिक से अधिक की संख्या में सम्मिलित होकर आयोजित कार्यक्रम को सफल बनावें।

Play sound