
रतलाम । जिला चिकित्सालय से ब्लड सिर्फ वहा भर्ती मरीजो को ही निःशुल्क रक्त दिया जाता है लेकिन निरंतर मांग और लोगो को जीवन दान देने के लिए शाशन ने एक परिपत्र जारी किया जिसको सिविल सर्जन डॉ. चन्देलकर ने ब्लड बैंक प्रभारी सी.पी. राठौड़ को पत्र जारी करते हुए उल्लेख किया कि अब प्राइवेट हॉस्पिटल में निर्धारित शुल्क ले कर रक्त दे सकते है। उक्त जानकारी देते हुए रेडक्रॉस सोसाइटी के प्रदेश प्रबन्ध कार्यकारिणी सदस्य महेन्द्र गादिया ने इस पत्र को लेकर हर्ष व्यक्त किया। श्री गादिया वर्ष 2015 से निरंतर मांग कर रहे हैं इसके पत्र भी शासन को दे चुके है। साथ ही कई रक्तदान करने वाली संस्था एस. डी. पी. डोनर ग्रुप बादल वर्मा एम आर एसो आदी ने भी सी. एम. हेल्पलाइन में भी शिकायत की थी । अभी राज्यपाल महोदय से व कलेक्टर महोदय से भी चर्चा की थी । कई संस्थाए इसलिए जिला चिकित्सालय में इसलिए रक्तदान शिविर नही लगा रही थी वक्त जरूरत पर उन्हें रक्त नही मिलता है इसको लेकर नाराज़ी भी थी।
श्री गादिया ने कल जिलाधीश महोदय श्री नरेंद्र सूर्यवंशी से भी चर्चा की और टेक्नीशियन नर्सिंग स्टाफ व डाटा एंट्री के लिए नई नियुक्ति का प्रस्ताव रखा जिस पर कलेक्टर महोदय ने आश्वासन दिया श्री गादिया ने कहा अब होल ब्लड 1050 रु. प्रति यूनिट में व बाकी अन्य निर्धारित राशि पर दिया जाएगा, अभी रोटरी ब्लड कलेक्शन वेन के द्वारा भी ब्लड कैम्प किये जारहे है उसमें भी नर्सिंग स्टाफ की मांग की।