जैन श्वेताबर सोशल्य ग्रुप आगम खाचरोद द्वारा गरबा रास का महाआयोजन सम्पन्न

खाचरोद । नवरात्रि एवं गरबा उत्साह, उमंग, प्रेम लाने का पर्व है इस समय मे की आराधना जीवन मे सृमृद्धि, लाती है जैन श्वेताबर सोशल्य ग्रुप आगम खाचरोद ने गरबा रास का महाआयोजन रखा यह अदभुत, सुंदर, शानदार है उत्तबोधन अ. भा. जैन श्वेतांबर सोश्यल ग्रुप्स फ़ेडरेशन के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हेमंत कोठारी ने राज राजेंद्र स्कुल प्रांगण खाचरोद मे जैन श्वेतांबर सोशल्य ग्रुप आगम के रंगारंग गरबा मे कहे, कार्यक्रम के अतिथि राज राजेंद्र स्कुल के वरिष्ठ ट्रस्ट्री अनिल वागरेचा ने कहा की इस ग्रुप की गतिविधियों से आज अल्प समय मे नगर मे एक पहचान क़ायम कर चूका है जीवदया, मानव सेवा, या सामाजिक सेवा मे सक्रिय भूमिका निभा रहा है। कार्यक्रम के पूर्व माँ अम्बे की आरती सभी ने की
ग्रुप अध्यक्ष अंशुल दलाल ने ग्रुप की गतिविधियों पऱ प्रकाश डाला। कार्यक्रम में बेस्ट कपल का अवार्ड अंकुर मनाली जैन, बेस्ट डांडिया का अवार्ड श्रद्धेय आकंशा पागरिया, बेस्ट ड्रेस का अवार्ड सजल साक्षी जैन, बेस्ट मैचिंग सुमित राजनंदनी बुपक्या बेस्ट मेकअप रूबी ऋषि बुपक्या ने जीता । कार्यक्रम में पधारे अतिथियों के हाथो अवार्ड से सम्मानित किया गया। अध्यक्ष अंशुल राज श्री दलाल, उपाध्यक्ष जय प्रिया वागरेचा, सचिव श्रेयान्स पूजा सुराणा, संघटन मंत्री हर्ष छवि चोरडिया, प्रचार सचिव स्पर्श कटारिया, प्रवक्ता सुमित राजनंदनी बुपक्या एवं सभी सदस्यों ने बड़े उत्साह के साथ गरबे का आनंद लिया कार्यक्रम का संचालन ऋषि रूबी बुपक्या ने किया।