इंसान खाली हांथ आया है और खाली ही संसार से जायेगा – प्रवर्तक सुकन मुनि जी म.सा.

खवासपुरा (सुनिल चपलोत)। 6 अक्टूबर खवासपुरा पुण्यवानी वही बांध पाएगा जो प्रभु की वाणी को भीतर मे समावेश करले ! मरूधर केसरी रूप सुकन दरबार मे प्रवर्तक सुकन मुनि महाराज ने धर्मसभा मे श्रध्दालूओ को सम्बोधित करते हुये कहा कि इंसान खाली हांथ आया है और खाली हांथ ही जायेगा यह बात मनुष्य के समझ मे आ जाये तो इस जीवात्मा आत्मा को संसार के अनेको – अनेक भवो मे भ्रमण करने से निकाल सकता है ! मानवयोनी ही एक ऐसी योनी है जिसमे मनुष्य अपनी आत्मा को मुक्ति दिला सकता है । परन्तु वह शरीर के सुख को ही अपना मान कर जीवन जी रहा है जबकि यह देह मिठ्ठी मे मिल जायेगी । इस से पूर्व हरीश मुनि, सचिन मुनि ने धर्मसभा मे कहा कि इंसान संसार के बंधनो की बेड़ियों मे इतना झकड़ा हुआ है कि वो सही और गलत का फैसला नही कर पाता है। बंधनो को तोड़ने पर ही इंसान मुक्ति पा सकता है । जैन श्रावक संघ के अध्यक्ष प्रसन्नचन्द कोठारी, मंत्री एम अशोक कोठारी, सुरत, अहमदाबाद, बैगलोर,चैन्नाई जौधपुर,पाली,बिलाड़ा,मेड़ता आदि अनेक.क्षैत्रों से गुरूदर्शनार्थ पधारे अतिर्थियो का अभिनन्दन करते हुये स्वागत किया ।

Play sound