महापौर ने फुटबॉल पर किक लगाकर किया अखिल भारतीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारम्भ

रतलाम। मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ के तत्वाधान में इंडियन स्पोर्ट्स एकेडमी द्वारा दिं. 9 अक्टूबर से 16 अक्टूबर 2022 तक रेलवे ग्राउंड रतलाम पर आयोजित अखिल भारतीय फुटबॉल स्पर्धा का आज दोपहर 1.00 बजे महापौर श्री प्रहलाद पटेल के कर कमलों द्वारा फुटबॉल पर किक लगाकर किया गया। सर्वप्रथम महापौर जी द्वारा सभी खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त किया गया । उद्बोधन में महापौर जी ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए और जो अच्छा खेलेगा उसी की जीत होगी। महापौर जी का स्वागत संस्था अध्यक्ष अजय तिवारी, संयोजक राकेश मिश्रा, सहसंयोजक राहुल ओस्तवाल, सचिव सलमान अब्बासी, उपाध्यक्ष इरफान अंसारी, चेतन शर्मा एवं साथियों द्वारा किया गया । आज दो मैच खेले गए पहला मैच नीमच मध्य प्रदेश एवं निंबाड़ा राजस्थान के मध्य खेला गया। जिसको निंबाड़ा से नीमच पर एकतरफा 50 से जीत अर्जित की। जिसमें नाइजीरियन प्लेयर द्वारा दो गोल दागे गए एवं आकाश के द्वारा दो गोल दागे गए। पांचवा गोल तिलक द्वारा किया गया। इसी प्रकार दूसरा मैच झांसी उत्तर प्रदेश एवं इंदौर मध्य प्रदेश के बीच खेला गया जो कि काफी कशमकश रहा एवं ट्राई ब्रेकर तक जाकर इंदौर द्वारा दो गोल से यह मैच जीत लिया गया ।कल के दो मैच होंगे जिसमें पहला मैच दोपहर 1:00 बजे से जम्मू कश्मीर वर्सेस रतलाम मध्य प्रदेश के मध्य एवं दूसरा मैच चर्चा कॉलरी छत्तीसगढ़ एवं पुलिस बालाघाट के मध्य खेला जाएगा। आज के निर्णायक सुनील वर्मा विनोद शुक्ला मोहन पटेल बाबा पिल्लई कमल अहिर रहे । संरक्षक महापौर प्रह्लाद पटेल, खुर्शीद अनवर समाजसेवी,दिनेश प्रजापति समाजसेवी,शेखर कांसवा समाजसेवी, रितेश नाथ समाजसेवी, संयोजक राकेश मिश्रा सहसंयोजक राहुल ओस्तवाल जावरा, नीलेश पटेल रतलाम, अध्यक्ष अजय तिवारी समाजसेवी, कार्यकारी अध्यक्ष मदन सोनी समाज सेवी, सचिव सलमान अब्बासी,उपाध्यक्ष इरफान अंसारी, महेश शर्मा, विनोद राठौड़,चेतन्य शर्मा,कोषाध्यक्ष सुनील वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रफुल्ल सोलंकी, तकनीकी सलाहकार इकबाल अहमद अब्बासी, श्यामसुंदर कैथवास, सोनू यादव, सह सचिव शरद घावरी, वरुण बिडवान, विकास बिडवान, सदस्य कमल यादव, राजू पंजाबी, विजय सोलंकी, इकबाल चाचा, सागर प्रजापति, बृजेश मिश्रा, सुनील वर्मा ,सलमान, विशेष सहयोगी दिनेश पटेल गोपाल जाट, नितिन संघवी, मितेश जैन, अनीस सिद्दीकी, अशोक नायडू, मंजूर खान, मदन राय कवार, ग्राउंड इंचार्ज मोहन पटेल भय्यु आदि संस्था के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शहीद रतलाम की जनता बड़ी संख्या में उपस्थित रही। यह जानकारी संस्था संरक्षक राकेश मिश्रा व सचिव सलमान अब्बासी ने दी ।

Play sound