महाकाल लोक के लोकार्पण कार्यक्रम का आज 5 स्थानों पर होगा सीधा प्रसारण

श्री कालिका मंदिर परिसर में होगी भजन संध्या व आतिशबाजी

रतलाम । देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय श्री नरेन्द्र जी मोदी के करकमलों द्वारा आज 11 अक्टूबर मंगलवार को सांय 5 बजे उज्जैन महाकाल मंदिर में सृजन, सौन्दर्य और सुविधाओं का नव संगम महाकाल लोक के प्रथम चरण के किये जा रहे लोकार्पण का सीधा प्रसारण श्री कालिका माता मंदिर परिसर, महू रोड बस स्टैण्ड, श्रीराम मंदिर चौराहा, रेलवे स्टेशन व अमृत सागर गढ़कैलाश मंदिर पर एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जायेगा। श्री कालिका माता मंदिर परिसर में आयोजित कार्यक्रम में भजन संध्या व आतिशबाजी की जावेगी। नगर निगम द्वारा नागरिकों से अपील की जाती है कि आयोजित कार्यक्रम के सीधे प्रसारण में सम्मिलित होकर खुशी का जश्न हर्षोल्लास से मनाये व दीपावली के पावन पर्व की तरह सांय 6 बजे घर-घर दीपक लगायें साथ ही नगर के सभी छोटे बड़े मंदिरों पर विद्युत सज्जान, सज्जा, भजन द्वारा षाम 6 बजे पंडितजी द्वारा आरती की जाये।

Play sound