सम्मेद शिखर से लाई गई 100 भगवान की प्रतिमा को 25 समोसरण की गंध कुटी में रखा गया

झुमरीतिलैया। समोसरण कल्पद्रुम महामंडल विधान विश्व शांति महायज्ञ संपन्न होने के बाद श्री दिगम्बर जैन समाज के भक्तजनों के द्वारा सम्मेद शिखर से लाई गई 100 भगवान की प्रतिमा को पहुंचाया गया, यह सभी 100 भगवान की प्रतिमा 25 समोसरण की गंध कुटी में लगाई गई थी समाजसेवी सुरेश झांझरी के साथ कई भक्तजन उनके साथ सम्मेदशिखर जी गए, जहाँ सभी प्रतिमा का अभिषेक ओर शांतिधारा मधुबन में विराजमान कई महाराज एवं आर्यिका संघ के सानिध्य में किया गया इसके साथ ही जैन धर्म का विश्व प्रसिद्ध तीर्थ पारसनाथ पर्वत पर मौन पूर्वक सिंहनिष्कडित व्रत करने वाले विश्व के प्रथम आचार्य श्री अन्तर्मना प्रातः स्मरणीय आचार्य श्री 108 परम पूज्य प्रसन्न सागर जी महाराज की मौन साधना 28 जनवरी 2023 तक चलेगी आचार्य श्री 496 उपवास और 61 दिन आहार ग्रहण करने वाले गुरुदेब के मंगल आशीर्वाद ओर परम पूज्य सौम्य मूर्ति मुनि 108 पीयूष सागर जी महाराज के निर्देशन में पूरे सम्मेदशिखर जी के मंदिर में ध्वज लगाया
पारसनाथ पहाड़ के स्वर्ण भद्र टोंक में विराजमान आचार्य श्री प्रसन्न सागर जी गुरुदेव के आशीर्वाद से पूरे सम्मेद शिखर जी के मंदिर में ध्वज लगाए जाएंगे इसी क्रम में आज उनके आशीर्वाद से बीसपंथी कोठी बगीचा मंदिर में 13 अक्टूबर से जैन ध्वज लगाने का कार्य प्रारंभ कोडरमा के समाजसेवी सुरेश झांझरी, मनीष सेठी,राज कुमार अजमेरा, अजय सेठी, अंकित ठोल्या,कमल सेठी,सुरेश सेठी,सौरभ छाबड़ा आदि ने किया।
उक्त जानकारी कोडरमा मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा, नवीन जैन ने दी।

Play sound