बच्चों को परामर्श देंगे सोशल काउंसलर्स

नीमच | कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण बच्चों में मानसिक तनाव और व्याग्रता आदि की समस्याएँ देखने में आ रही हैं। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बच्चों और अभिभावकों को सलाह एवं परामर्श चाइल्ड लाइन सेवा 1098 के माध्यम से दी जा रही हैं। यूनिसेफ एवं निमहेन्स बेंगलुरू के सहयोग से प्रत्येक जिले के लिए प्रशिक्षित सोशल काउंसलर्स की टीम तैयार की गई हैं। कोरोना महामारी मे लॉकडाउन के दौरान बच्चों को घर पर सुरक्षित रखने, उन्हें रूचि अनुसार रचनात्मक कार्यो मे संलग्न रखने और ऑनलाइन अध्ययन करने जैसे परामर्श अभिभावकों को हेल्थ डेस्क द्वारा दिए जा रहे हैं।
जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री संजय भारद्वाज ने बताया, कि नीमच में अभिभावक परामर्श प्राप्ति हेतु चन्दा साल्वी मो.नं. 8982560185, 8103130166, चाईल्ड लाइन जिला समन्वयक विकास अहिर मो. नं. 9907611121 अथवा टोल फ्री चाइल्ड लाइन नं.1098 से सम्पर्क कर निःशुल्क परामर्श प्राप्त कर सकते हैं। इसके अलावा भी बच्चों को किसी भी प्रकार की मदद की आवश्यकता हो, तो टोल फ्री चाइल्ड लाइन नम्बर 1098 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं।

Play sound