अ भा जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मारू का सम्मान किया गया

जावरा (अभय सुराणा)। गुरुभगवंतो कि प्रेरणा से जो संस्था कार्यशील होती है उसका उत्थान निश्चित रुप से होकर वह सभी के लिए विकसित होगी ऐसा ही प्रकल्प वर्ष 1951 में जैन दिवाकर श्री चोथमल जी म सा के सुशिष्य उपाध्याय श्री प्यारचंद जी म सा कि प्रेरणा से गुरुदेव जैन दिवाकर जी म सा के उद्देश्यों को लेकर अ भा जैन दिवाकर संगठन समिति का गठन जन जन कि सेवा जीवदया के प्रति करुणा के भाव को लेकर किया गया था आज लगातार गुरुभंगवतो के सानिध्य में कार्य किया जा रहें है आज उन्हीं प्रकल्पो के लिए कृत संकल्पित अ भा जैन दिवाकर संगठन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री शांतिलाल मारु के जावरा जैन दिवाकर भवन पर विराजमान महासती श्री प्रियदर्शना जी म सा , महासती श्री कल्पदर्शना जी म सा के दर्शन वंदन के उपरांत राकेश मेहता के निवास पर संदीप रांका, सुजानमल कोचट्टा, ऋषभ मेहता, यश मेहता द्वारा स्वागत सम्मान कर अभिनन्दन किया गया । साथ हि राष्ट्रीय संगठन मंत्री सिद्धराज संघवी के साथ निम्बाहेड़ा संघ के श्रावक मोजुद थे।

Play sound