रतलाम । बार कौंसिल ऑफ इंडिया के को-चेयरमैन प्रताप मेहता बुधवार को रतलाम आए। इस दौरान वह विधायक चेतन्य काश्यप से मिलने पहुंचे। श्री काश्यप के द्वारा श्री मेहता का स्वागत किया गया और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर उनसे चर्चा की गई। श्री काश्यप द्वारा रतलाम एज्यूकेशनल सोसायटी ट्रस्ट द्वारा संचालित डॉ. कैलासनाथ काटजू विधि महाविद्यालय ;लॉ कॉलेज के नवीन भवन के निर्माण कार्य की जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त कार्य पूर्ण हो जाने के बाद दिसंबर में उसके समारोह पूर्वक लोकार्पण किए जाने की बात कही और उक्त समारोह में उपस्थित होने के लिए आमंत्रित किया। श्री मेहता के साथ अभिभाषक संदीप मेहता, शैलेंद्र शर्मा, सुमतिलाल जैन उपस्थित रहे।