

रतलाम । कार्तिक पूर्णिमा गुरु नानक जयंती के उपलक्ष्य में रतलाम सर्किल जेल में भजन सुंदरकांड व प्रसादी का आयोजन किया गया । गांधी जी के एक प्रमुख कथन पाप से घृणा करो पापी से नहीं से प्रभावित होकर वाघेला जीव दया समिति द्वारा कार्तिक पूर्णिमा गुरु नानक जयंती के प्रकाश पर्व पर जिला जेल परिसर में सुबह सुंदरकांड भजन का आयोजन किया गया। शाम को 700 बंदियों व सहयोगियों को प्रसादी वितरण की गई । इसके पश्चात वाघेला जीव दया समिति के प्रमुख दिनेश वाघेला,बाबूलाल सिसोदिया, गोविंद सिंह शेखावत ने जेल अधीक्षक लक्ष्मण सिंह भदौरिया को रतलाम की महारानी श्री कालिका माता की तस्वीर भेंट की जो जेल के प्रमुख बेरी को में लगाई जावेगी। उसके पश्चात शाम को आरती के पश्चात सर्किट जेल के उप जेलर बृजेश मकवाना को वाघेला जीव दया समिति द्वारा मेटल की गाय माता का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अनिल झालानी, राहुल वाघेला, राजकुमार पंजाबी, महावीर सिंह शक्तावत, निलेश वाघेला, सचिन देवड़ा, गोपाल गौशाला के कोषाध्यक्ष श्याम यादव, देवेंद्र चौहान, ओम प्रकाश सेन,सुभाष भाटी, कैलाश सोमानी,जितेंद्र धाकड़,अशोक तिवारी, राजपूत समाज के प्रमुख पदाधिकारी शैलेंद्र सिंह देवड़ा, किशोर सिंह चौहान, अनिल धाकड़, भगवती लाल पाटीदार, रूबल जैन, मदन सोनी, मंगल सुराणा ,हनी जैन , लक्की पंड्या, राजेश माहेश्वरी, ईश्वर वोहरा,ओम बोरा, लोकेश,विशेष रुप से उपस्थित थे ।अंत में उप जेलर बृजेश मकवाना द्वारा वाघेला जीव दया समिति का ह्रदय से आभार प्रकट किया गया।आज पूरा दिन कैदी खूब नाचे गाए और आनंद की अनुभूति की।अंत में दिनेश वाघेला द्वारा जेल स्टॉफ व सभी कैदियों द्वारा जो सहयोग किया उसके लिए धन्यवाद वाघेला गौ सेवा समिति को दिया गया।